फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain spoils the condition of roads, vehicles overturn in potholes

Hisar News: बारिश ने बिगाड़ी मार्गों की शक्ल, गड्ढों में पलट रहे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rain spoils the condition of roads, vehicles overturn in potholes
मुख्य मार्ग पर पलटा हुआ ट्रक
अग्रोहा। आदर्श गांव अग्रोहा में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बनी सर्विस लाइन पर बने गहरे गड्ढे और नाले के टूटे ढक्कन जानलेवा साबित हो रहे हैं। यहां हादसों के कारण करीब छह लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि दर्जनों वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके अलावा खराब स्ट्रीट लाइट के कारण वारदात का डर सताता है। विधायक से लेकर मंत्री तक को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बारिश के बाद यहां जलभराव हो जाता है। अग्रोहा चौक पर गड्ढों में पानी भरने से आधा दर्जन वाहन धंस गए, रविवार देर शाम 18 टायर वाला ट्रक पलट गया, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। लोगों ने कहा कि 14 अगस्त को अग्रोहा आगमन पर मुख्यमंत्री को समस्याओं से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बारिश के पानी की निकासी न होने से सर्विस लाइन पर गड्ढे हो चुके हैं। गंदे पानी के नालों के ढक्कन टूटे होने व अग्रोहा गोशाला से मेडिकल कॉलेज तक स्ट्रीट लाइट बंद होने से राहगीराें को परेशानी झेलनी पड़ती है। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। -
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद नैन कोषाध्यक्ष अग्रोहा



अग्रोहा चौक पर पानी निकासी व गड्ढों की समस्या से उपायुक्त, विधायक, मंत्रियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है। - केडी अग्रोहा, पगड़ी संभाल जट्टा, प्रधान अग्रोहा



अग्रोहा चौक पर सर्विस लाइन पर गड्ढों, जलभराव, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण की समस्याओं को लेकर सोमवार को चौक पर धरना दिया गया। एनएचआई एसडीओ ने लिखित में दस दिनों में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। - डॉ. खेमराज महता, व्यापार मंडल अग्रोहा प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed