फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   railway minister made political balance among leaders demand

सीपीएस, सांसद, सीएम की डिमांड पूरी कर रेल मंत्री ने बनाया सियासी सतुंलन

Fri, 26 Feb 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला हिसार / ब्यूरो
अमर उजाला हिसार / ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
railway minister made political balance among leaders demand

सांसद दुष्यंत चौटाला की मांग पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हिसार से किया वादा निभाते हुए हिसार की सबसे बड़ी सूर्य नगर आरओबी की मांग पूरी कर दी है। रेल मंत्री ने सीपीएस की ओर से दी गई हांसी-महम-रोहतक तथा हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद रेल लाइन को मंजूर किया। सीएम मनोहरलाल ओर से आरयूबी-आरओबी के प्रोजेक्ट मंजूर किए। सांसद, सीपीएस और सीएम की प्रमुख मांग पूरी कर रेल मंत्री ने सियासी संतुलन बनाया।

विज्ञापन

सियासी अखाडे़ में फंसे सूर्य नगर आरओबी को रेल बजट में रेल मंत्री सुरेश प्रभु का ग्रीन सिग्नल मिल गया। सांसद दुष्यंत चौटाला ने लगातार सूर्य नगर आरओबी की मांग उठाई। उन्होंने रेल मंत्री को कई बार पत्र लिखे। अधिकारियों से कई बार इस बारे में पत्राचार किया। सांसद की ओर से अपनी सांसद निधि से इस आरओबी को बनाने तक का प्रस्ताव दिया गया था।

विज्ञापन

सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने इस आरओबी को तकनीकी तौर पर गलत बताते हुए खारिज कर दिया था। दिसंबर 2015 में सूर्य नगर में जनता दरबार में उन्होंने इसे सिरे से नकारते हुए कहा कि चुनाव में हमने गलत वादा कर लिया था। इस आरओबी को दोनों नेताओं की लंबे समय तक जुबानी जंग चली थी। सांसद दुष्यंत की कई मांगों को पूरा करते हुए रेल मंत्री विपक्ष के सांसद को साधने का प्रयास किया। सांसद दुष्यंत की ओर से करीब दो दर्जन से अधिक मांग रखी गई थी। जिसमें रेल मंत्री ने कई पर कैंची चलाने का काम भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीएस को भी खुश किया

हिसार के सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने हिसार-हांसी-महम रेल लाइन की प्रमुख मांग रखी थी। हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा रेल लाइन के लिए भी प्रस्ताव भेजा था। इसके अलावा आरओबी, आयूबी की मांग भी की गई थी। सीपीएस की ओर से भेजी गई इन दोनों मांगों को सुरेश प्रभु ने पूरा किया है। अक्तूबर 2015 में अग्रोहा धाम में आयोजित समारोह में अग्रोहा रेल लाइन के लिए अग्रवाल समाज के लोगों की ओर से भी मांग रखी गई थी।


कैमरी रोड फाटक सीएम ने किया था मंजूर

जून महीने में सीएम मनोहरलाल खटटर ने कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली थी। इसमें कार्यकर्ताओं ने कैमरी रोड फाटक, साउथ बाईपास पर सेक्टर 16-17 फाटक पर अंडर पास या आरओबी की मांग रखी थी। इसे सीएम ने मंजूर करते हुए इसे पूरा कराने का भरोसा दिया था। सीएम की ओर से इसे रेल मंत्री सुरेश प्रभु को भेजा गया था।


हिसार के लिए यह रेल बजट अब तक का सबसे बेस्ट बजट है। इतनी सौगातें मिलना वाकई खुुुशी की बात है। इसके लिए मैं रेल मंत्री सुरेश प्रभु का आभार जताऊंगा। हांसी - महम रेल लाइन तथा  हिसार - अग्रोहा - फतेहाबाद रेल लाइन पर काम होने से लोगों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा।

- डॉ. कमल गुप्ता, सीपीएस, हरियाणा


हिसार लोकसभा क्षेत्र की रेलवे से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए कई बार केंद्रीय रेलमंत्री से मिला। उसी का प्रतिफल है कि हिसार के लिए पांच आरओबी, दो आरयूबी, एस्केलेटर, हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा रेल लाइन, कर्मचारियों के स्टाफ क्वार्टर को मंजूरी मिली। हिसार पर नजरें इनायत करने के लिए थैंक्स प्रभु जी।

- दुष्यंत चौटाला, सांसद, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed