फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Railway minister in hisar

रेल मंत्री आठ करोड़ के आधुनिक वाशिंग यार्ड की रखेंगे आधारशिला

Tue, 27 Oct 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Tue, 27 Oct 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Railway minister in hisar
जिले में पहली बार आ रहे रेलमंत्री सुरेश प्रभु के सामने मंगलवार को भाजपा विधायक और सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता और इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला उन्हीं मांगों को अलग-अलग मांग पत्र के जरिए रखेंगे।
विज्ञापन


जिले में खुद के सियासी समीकरणों के चलते दोनों की ओर से डिमांड लिस्ट तैयार की गई है। दोनों ही इस मौके को भुनाने की जुगत में हैं। डॉ. गुप्ता बिहार में चुनाव प्रचार छोड़ हिसार लौट आए। इधर, सांसद दुष्यंत चौटाला ने भी रेलमंत्री के आने की जानकारी मिलते ही अपना कार्यक्रम हिसार में तय किया है।
विज्ञापन


ऐसा होगा मॉडर्न वाशिंग यार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलमंत्री सुरेश प्रभु हिसार को मॉडर्न वाशिंग यार्ड की सौगात देंगे। मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे इसकी आधारशिला रखी जाएगी। मॉडर्न वाशिंग यार्ड के साथ इसमें रूटीन की मेंटेनेंस भी हो सकेगी। मॉडर्न वाशिंग यार्ड करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। जिसमें एक वाशिंग लाइन, एक डिपो, एक कोच मेंटेनेंस कांप्लेक्स और ऑफिस बनेगा। इसमें मैकेनिकल तथा डीजल इंजीनियरिंग की टीम रहेगी।

इसमें कुछ कार्यालय तथा स्टोर भी बनाए जाएंगे। हिसार से पहले भिवानी में छोटा कोच केयर कांप्लेक्स बना हुआ है। हिसार में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला कांप्लेक्स बड़ा होगा। यह कांप्लेक्स तेल डिपो के पास बनाया जाएगा।

डीआरएम ने किया निरीक्षण
सोमवार को डीआरएम राजीव सक्सेना ने अधिकारियों की टीम के साथ पूरे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। जहां कुछ खामियां दिखीं, उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने तेल डिपो के पास तय किए गए स्थान को देखा। बाद में डीआरएम ने एयरपोर्ट एरिया का मुआयना भी किया। डीआरएम ने कहा कि रेल मंत्री के आगमन से पहले यह निरीक्षण किया जा रहा है।

यह मिलेगा फायदा
मॉडर्न वाशिंग यार्ड बनने के बाद लंबी दूरी की गाड़ियां हिसार को मिल सकेंगी। हिसार से चंडीगढ़ के लिए एकता एक्सप्रेस को भिवानी की बजाए हिसार से शुरू किया जाने की संभावना है। कानपुर के लिए कालिंदी एक्सप्रेस भी हिसार से शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ अन्य गाड़ियां भी हिसार को मिलने की उम्मीदें बढे़ंगी। वाशिंग यार्ड करीब 18 महीने में बनकर तैयार होगा।

प्रचार छोड़ वापस लौटे सीपीएस
स्थानीय विधायक एवं सीपीएस कमल गुप्ता पिछले कई दिन से बिहार में चुनाव प्रचार के लिए गए हुए थे। करीब एक महीना पहले उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखकर वाशिंग यार्ड के शिलान्यास की मांग की थी। दो दिन पहले रेलवे की ओर से इसे मंजूरी दे दी गई। वाशिंग यार्ड आधारशिला रखे जाने की जानकारी मिलते ही सीपीएस ने चुनाव प्रचार को छोड़ हिसार वापस लौट आए।

सांसद ने भी तय किया शेड्यूल
सांसद दुष्यंत चौटाला ने भी रेल मंत्री के आने की जानकारी मिलते ही अपना कार्यक्रम हिसार में तय किया। सांसद मंगलवार सुबह हिसार पहुंचेंगे। नलवा हलके में एक नवंबर की रैली के लिए जनसंपर्क करेंगे। दोपहर बाद करीब तीन बजे हिसार रेलवे स्टेशन पर वाशिंग यार्ड के आधारशिला कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद फिर से रैली के प्रचार के लिए जुटेंगे।

सीपीएस कमल गुप्ता ये रखेंगे मांगें
हिसार-महम-रोहतक रेल लाइन प्रोजेक्ट पर काम पूरा कराएं
सूर्य नगर फाटक पर आरओबी और मिनी आरयूबी बने
कैमरी रोड फाटक पर आरओबी बनाया जाए
लंबी दूरी की गाड़ियां हिसार से शुरू की जाएं

सांसद यह रखेंगे मांग
सूर्य नगर फाटक पर आरयूबी बनाने
हिसार से चंडीगढ़, हिसार से हरिद्वार, हिसार से सीकर व हिसार से गुड़गांव रेल
हिसार-महम-रोहतक, हिसार-नारनौंद-जींद, हिसार-उकलाना-नरवाना प्रोजेक्ट पूरा करने
हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद नई रेलवे लाइन बिछाई जाए
हिसार-बांद्रा रेलगाड़ी को सप्ताह में दो बार, गोरखपुर धाम को सिरसा तक चलाने

सांसद दुष्यंत क्षेत्रीय रेलवे परामर्श कमेटी के सदस्य मनोनीत
हिसार। सांसद दुष्यंत चौटाला को रेलवे मंत्रालय ने क्षेत्रीय रेलवे परामर्श कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है। उन्हें दो वर्ष के लिए इस इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

रेलवे विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सांसद दुष्यंत चौटाला रेलवे यात्रियों की समस्याओं को समय-समय पर उठाते रहे हैं। उन्होंने रेलवे प्रशासन व यात्रियों के एक बेहतरीन कड़ी का काम किया। रेलवे की कार्यप्रणाली बेहतर बनाने के लिए सांसद ने सुझाव भी दिए हैं।

रेलवे यात्रियों के व्यापक प्रतिनिधित्व को देखते हुए सांसद दुष्यंत चौटाला  की रेलवे मंत्रालय ने उत्तर पश्चिम क्षेत्र रेलवे यात्री परामर्श कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है।


सांसद की बात मानी, किसान में 15 कोच होंगे
हिसार। किसान एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले लोगों को दिवाली से पहले तोहफा मिल गया है। अब किसान एक्सप्रेस में 15 डिब्बे होंगे। बीकानेर रेलवे मंडल के डीआरएम ने इस बाबत पत्र लिखकर सांसद दुष्यंत चौटाला को सूचित किया है। किसान एक्सप्रेस में डिब्बे बढ़ाने की मांग सांसद ने डीआरएम से की थी।

डीआरएम के साथ बैठक में किसान एक्सप्रेस का ठहराव प्लेटफार्म नंबर 1 पर  करने, रेवाड़ी फाजिल्का, रेवाड़ी गंगानगर, हिसार-अमृतसर गाड़ियों में डिब्बे बढ़ाकर 10 करने की मांग रखी थी, जिसे रेलवे ने तुरंत मान लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed