फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Raids in Ambedkar Basti, 75.9 grams of heroin and 2.96 lakh rupees recovered

Hisar News: आंबेडकर बस्ती में छापा, 75.9 ग्राम हेरोइन व 2.96 लाख रुपये बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Raids in Ambedkar Basti, 75.9 grams of heroin and 2.96 lakh rupees recovered
हिसार। शहर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। डीएसपी तनुज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को आंबेडकर बस्ती में छापा मारकर छह महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 75.9 ग्राम हेरोइन और 2,96,490 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में सीआईए, स्पेशल स्टाफ, नशा निरोधक टीम और सिटी थाना पुलिस शामिल रही। सभी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने बताया कि पिंकी उर्फ विक्की से 8.34 ग्राम, तन्नु से 8.62 ग्राम हेरोइन व 1,46,290 रुपये, कविता उर्फ किताबो उर्फ काली से 8.22 ग्राम हेरोइन व 1,50,200 रुपये, रीना से 29.47 ग्राम, रीना पत्नी प्रदीप से 10.63 ग्राम और ज्योति से 10.62 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला पुलिस कर्मियों ने सभी को मौके पर हिरासत में लिया।
विज्ञापन

पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे किन सप्लायरों या नेटवर्क से जुड़ी थीं। एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता है। यदि किसी क्षेत्र में नशे की बिक्री या सेवन की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed