फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rahul Gandhi raises questions in the House but does not have the ability to listen to the answers: DubeyRahul Gandhi raises questions in the House but does not have the ability to listen to the answers: Dubey

राहुल गांधी सदन में सवाल उठाते हैं पर जवाब सुनने की क्षमता नहीं रखते : दुबे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi raises questions in the House but does not have the ability to listen to the answers: DubeyRahul Gandhi raises questions in the House but does not have the ability to listen to the answers: Dubey
हिसार। भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से ​बातचीत करते केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश दुबे। स्रोत : आय
विज्ञापन


हिसार। भाजपा कार्यालय में रविवार को खनन और कोयला केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश दुबे ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वह सदन में सवाल तो उठाते हैं, लेकिन जवाब सुनने की क्षमता नहीं रखते। उन्होंने कहा कि विपक्ष का उद्देश्य बहस से ज्यादा हंगामा करना बन गया है।
एक सवाल के जवाब में मंत्री दुबे ने कहा कि क्या लोकतंत्र में केवल राजा का बेटा ही आगे बढ़ सकता है? क्या गरीब का बेटा नहीं बढ़ सकता?उन्होंने सरकार के विदेश व्यापार नीति पर भी टिप्पणी की। दुबे ने कहा कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील से भारत में विकास के नए रास्ते खुलेंगे और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उनका कहना था कि विपक्ष का काम केवल सरकार के हर कदम पर आलोचना करना रह गया है। बजट की आलोचना करने के बाद अब जब अमेरिका से ट्रेड डील हो गई, तो वही लोग इसकी भी आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन

बजट विकास को गति देगा
सतीश दुबे ने हाल ही में पेश किए केंद्रीय बजट को देश के विकास को गति देने वाला बताया। उन्होंने इसे भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम करार दिया। दुबे ने कहा कि वहीं लोग बजट में कमियां निकाल रहे हैं, जिन्होंने अपने समय में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं बढ़ाई थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जन-धन योजना, डिजिटल इंडिया, और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के जरिए लोगों की मदद सीधे उनके खातों में पहुंचाई है। दुबे ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने कई योजनाओं को सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया है, जिससे भ्रष्टाचार कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता बनर्जी को नहीं मतदाताओं पर भरोसा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ईवीएम और मतदाता सूची पर उठाए गए सवालों पर दुबे ने कहा कि यह प्रक्रिया पहली बार नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां विपक्ष जीतता है, वहां ईवीएम ठीक होती है, लेकिन जहां वह हारता है, वहां इसे खराब माना जाता है। उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने पारंपरिक मतदाताओं पर भरोसा नहीं करतीं और रोहिंग्या व बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर राजनीति कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और सरकार उसमें हस्तक्षेप नहीं करती। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, बजट टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. कमल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed