{"_id":"5839d8504f1c1b042a13c346","slug":"puhana-hisar-capton-abhimanyu-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चपरासी से तहसील चलवाने वाले तहसीलदार का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चपरासी से तहसील चलवाने वाले तहसीलदार का तबादला
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Eps
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील कार्यालय में चपरासी से तहसील चलवाने वालेे तहसीलदार हरीश कालरा का ट्रांसफर मेवात के पुन्हाना में कर दिया गया है। शनिवार को प्रदेश सरकार द्वारा ये आदेश जारी किए गए। तहसील में भ्रष्टाचार की जांच पूरी होने के बाद ये आदेश आया है। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इस पर जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
24 अक्तूबर को एडवोकेट रोहित धमीजा ने निगरानी समिति के लोकसभा अध्यक्ष मनदीप मलिक को तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत दी थी। रजिस्ट्री की फाइल चपरासी के पास होने व आधे अधूरे हस्ताक्षर होने के बाद यहां भ्रष्टाचार का संदेह पाया गया था। जांच कमेटी ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट में पाया कि तहसीलदार कार्यालय में चूक हुई है। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद जिला राजस्व अधिकारी ब्रह्जीत अहलावत, एसडीएम अशोक बंसल, एसडीएम हांसी अनिल नागर ने 9 से 16 नवंबर तक जांच की और शिकायतकर्ता सहित सभी के बयान लिया। मामले में तहसील कार्यालय के रजिस्ट्री क्लर्क, चपरासी, तहसीलदार के बयान भी लिए गए। इसके बाद जांच रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी गई थी। शनिवार को प्रदेश सरकार ने कार्रवाई करते हुए तहसीलदार का ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
लोकसभा निगरानी समिति ने उठाई थी आवाज
तहसील में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर निगरानी समिति ने आवाज उठाई थी। इसके बाद समिति के लोकसभा अध्यक्ष मनदीप मलिक ने मामले पर कार्रवाई के लिए सरकार से मांग की थी। जांच शुरू हुई तो तहसील कार्यालय में चूक पाई गई। इसके बाद मामले को लेकर शनिवार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन