{"_id":"614b67f48ebc3efab974a935","slug":"public-health-department-brought-110-employees-to-the-field-dc-reached-pump-house-hisar-news-hsr6124488103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनस्वास्थ्य विभाग ने 110 कर्मचारियों को फील्ड में उतारा, पंप हाउस पहुंची डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनस्वास्थ्य विभाग ने 110 कर्मचारियों को फील्ड में उतारा, पंप हाउस पहुंची डीसी
विज्ञापन
बरसाती पानी निकासी के इंतजामों का निरीक्षण करतीं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी व साथ में जनस्वास्थ?
- फोटो : Hisar
हिसार। पानी निकासी को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग ने 110 कर्मचारियों को फील्ड में उतारा। रात 11 बजे तक भी कर्मचारी शहर से बरसाती पानी की निकासी में जुटे रहे। पानी निकासी को जांचने के लिए डीसी प्रियंका सोनी भी पंप हाउस पहुंची और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
सुबह बारिश शुरू होने के साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग ने तीनों स्टॉर्म वाटर डिस्पोजल बरवाला बाईपास, लघु सचिवालय व गंगवा स्थित डिस्पोजल को चलाया। 72 नियमित व 38 ठेके के कर्मचारी रात 11 बजे तक जलनिकासी के इंतजाम करने में जुटे रहे। पहले मुख्य मार्गों पर जमा पानी की निकासी के प्रयाए किए गए और बाद में गलियों व निचले क्षेत्रों में भरे पानी को निकालने के प्रयास हुए।
13 डीजल पंपों की ली मदद
जलभराव के दौरान जहां से ज्यादा जलभराव की शिकायतें आईं तो वहां डीजल पंपों की मदद से निकासी करवाई गई। शहर के बैंक कॉलोनी, पटेल नगर, कृष्णा नगर, औद्योगिक क्षेत्र व आजाद नगर आदि एरिया 13 डीजल पंप लगवाए।
विज्ञापन
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि पानी निकासी के अतिरिक्त प्रबंध किए जाए। जल निकासी संयंत्र को पूरी क्षमता के साथ निरंतर चालू रखें। अधीक्षण अभियंता टीआर पंवार को स्पष्ट निर्देश दिए कि बरसात के पानी की जल्द से जल्द निकासी सुनिश्चित की जाए। बरसाती पानी व सीवरेज की लाइनों को क्लीयर रखा जाए। निचले क्षेत्रों में पंप सेट लगाकर पानी निकाला जाए।