{"_id":"61e469d28b088d11f25b969c","slug":"public-awareness-campaign-will-be-launched-against-bjp-jjp-government-in-haryana-bishnoi-hisar-news-hsr622179183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ चलाया जाएगा जनजागरण अभियानः बिश्नोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ चलाया जाएगा जनजागरण अभियानः बिश्नोई
विज्ञापन
हिसार- प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई। विज्ञप्ति
- फोटो : Hisar
हिसार। कांग्रेस केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को सेक्टर-15 स्थित आवास पर प्रदेश के 90 हलकों के मुख्य कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद प्रदेश भर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। भाजपा-जजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गांव-गांव, शहर-शहर जाकर अलख जगाएंगे।
कुलदीप बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं को पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जोर-शोर से प्रचार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हाईकमान की ओर से जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए कार्यकर्ताओं की यूपी, पंजाब सहित विभिन्न जगहों पर ड्यूटियां लगाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा एवं जजपा सरकार के कुशासन में हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई, अपराध में नंबर बन गया है। 34.1 प्रतिशत के साथ राज्य बेरोजगारी दर में देश भर मेें टॉप पर है। भर्तियों में घोटालों की वजह से 9376 भर्तियां रद्द हुई हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इन 12 लाख आवेदकों को भर्तियों के लिए 2 से 8 साल का इंतजार करवाकर भर्ती रद्द कर दी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में महंगाई दर ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों से भी ज्यादा तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, पूर्व विधायक कुलबीर बैनीवाल, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के प्रधान देवेंद्र बुडिया, द्वारका प्रसाद, रणधीर पनिहार, संजय गौतम, कमल सिंह, योगेंद्रनाथ मल्होत्रा, कुलदीप भांभू, रमन त्यागी, सुरेंद्र परमार, बाबा बलदेव, नरेश ढांडे, पवन शाहपुर, रणजीत कौशिक, धर्मबीर खत्री, रमेश सैनी, निहाल सिंह मताना, सुरेश शर्मा, रवींद्र रावल, संदीप हुड्डा, इकराम खान, आजाद भडाणा, आलोक महता, तेजपाल गर्ग, बहादुर चंद शर्मा, रमेश डुल्ट, रोकी राव, प्रदीप कलतगडिय़ा, विनोद महता, गुलजार काहलो आदि उपस्थित थे।