{"_id":"69235a5ebe99bc03c70d7b67","slug":"protest-held-by-lighting-incense-in-front-of-mla-mayors-photo-construction-of-12-quarter-road-incomplete-for-8-months-hisar-news-c-21-hsr1005-756175-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विधायक-मेयर के फोटो के आगे धूपबत्ती कर जताया विरोध, 12 क्वार्टर रोड का निर्माण 8 माह से अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विधायक-मेयर के फोटो के आगे धूपबत्ती कर जताया विरोध, 12 क्वार्टर रोड का निर्माण 8 माह से अधूरा
विज्ञापन
12 क्वार्टर क्षेत्र में मेयर और विधायक के पोस्टर पर धूपबत्ती करता बुजुर्ग।
हिसार। 12 क्वार्टर के लोगों ने 8 माह से अधूरे रोड निर्माण के विरोध में रविवार को विधायक व मेयर के फोटो के आगे धूपबत्ती कर विरोध जताया। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अब भी रोड निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
12 क्वार्टर रोड पर रूप नगर के पास रोड का 30 से 35 फीट का टुकड़ा अधूरा है। नगर निगम का कहना है कि यहां जनस्वास्थ्य विभाग को कुछ काम करना है। इसके बाद इस टुकड़े का निर्माण किया जाएगा। मगर जनस्वास्थ्य विभाग और न ही नगर निगम प्रशासन इस रोड की सुध ले रहा है। लोग पिछले दिनों निगम कार्यालय में ढोल बजाकर प्रदर्शन करने गए तो पुलिस ने कार्यालय से बाहर निकाल दिया। लोगों ने विधायक सावित्री जिंदल व मेयर प्रवीण पोपली के फोटो के साथ बोर्ड पर लिखा कि मैं हिसार मेयर प्रवीण पोपली सड़क के इस हिस्से को बनाने में नाकाम हूं। मुझे क्षमा करें। वहीं विधायक की फोटो के साथ लिखा कि मैं हिसार विधायक सावित्री जिंदल सड़क के हिस्से को ना बनवा पाने के कारण हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं।
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
लोगों ने नगर निगम व जिला प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। जवाब दो हिसाब दो संस्था के अध्यक्ष राजीव सरदाना, राजेंद्र यादव, ललित भाटिया, प्रशांत, उदय, जीत मलिक,अजीत मारवाड़ी, जसवंत यादव, चिमन ने कहा कि अब भी रोड बनाने का काम शुरू नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। सीवर और पेयजल लाइन टूटने के कारण जलभराव की समस्या दूर नहीं करने पर जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।