फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Property dealers first demonstrated, then burnt EO's effigy

प्रॉपर्टी डीलरों ने पहले किया प्रदर्शन, फिर फूंका ईओ का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Property dealers first demonstrated, then burnt EO's effigy
सिरसा। प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया। शहर की बंद पड़ी रजिस्ट्रियों के विरोध में प्रॉपर्टी डीलरों के धरने का सोलहवां दिन रहा। सुबह से ही नगर परिषद कार्यालय में बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी डीलर एकत्र हो धरने पर बैठ गए। प्रॉपर्टी डीलरों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन उन्हें ईओ से मिलकर समस्या का हल करवाने की बात कहते है लेकिन ईओ साहब तो कार्यालय में कभी नहीं मिलते। जिसके कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए मनोज शर्मा ने कहा कि बंद पड़ी रजिस्ट्रियों में सबसे बड़ी भूमिका नगर परिषद की है। इस मसले की जड़ परिषद द्वारा लाखों रुपये खर्च करके सिरसा की प्रॉपर्टियों का करवाया गया सर्वे है। इस सर्वे में बड़े स्तर पर खामियां है और इसी गलत सर्वे का खामियाजा सिरसा के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर सोमवार तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह अनशन पर बैठने को भी मजबूर होंगे। संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप सचदेवा ने कहा कि इस गलत सर्वे की जांच करवाने की मांग प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन कर रही है। मास्टर राजेंद्र ने कहा कि गलत सर्वे के बाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और तमाम कर्मचारियों ने इसी का बहाना बना कर लोगों को परेशान किया हुआ है। इस मौके पर सूरज गांधी, महाबीर सिंह ठाकुर, तिलक राज, सुभाष सोनी, जगदीश चुघ व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed