फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Private school bus burst into flames, teacher narrowly escaped

Hisar News: निजी स्कूल बस आग का गोला बनी, बाल-बाल बचे शिक्षक

Wed, 26 Feb 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 26 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Private school bus burst into flames, teacher narrowly escaped
हांसी। हिसार रोड पर गीता चौक के पास मंगलवार शाम करीब चार बजे निजी स्कूल की एक बस से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटों से घिर गई। बस शिक्षकों को हिसार छोड़ने जा रही थी। धुआं उठता देख चालक ने बस रोकी और शिक्षक तत्काल नीचे उतर गए। इसके चलते बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग बुझने तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डाटा पब्लिक स्कूल की बस छुट्टी के बाद शिक्षकों को छोड़ने के लिए हिसार जा रही थी। बस जैसे ही गीता चौक के पास पहुंची तो धुआं निकलने लगा। यह देखकर चालक सहित सभी शिक्षक बस से बाहर आ गए। इंजन में लगी आग पूरी बस में फैल गई। शिक्षकों ने डायल 112 पर सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। डीएसपी रविंद्र सांगवान व खंड शिक्षा अधिकारी जिले सिंह भी मौके पर पहुंचे। शिक्षक अभिषेक ने बताया कि बस में 13 शिक्षक सवार थे। जैसे ही धुआं उठा, चालक ने बस को साइड में लेकर रोक दिया और सभी बाहर निकल गए। इसके बाद बस आग के गोले में तब्दील हो गई।
विज्ञापन





---स्कूल बस में लगी आग पर काबू पा लिया था। घटना के समय बस में बच्चे नहीं थे। केवल शिक्षक ही सवार थे। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। - रविंद्र सांगवान, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed