{"_id":"6116b8ba8ebc3ee080571582","slug":"private-bus-conductor-stoned-to-death-at-hisar-railway-station-hisar-news-hsr6088901150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार रेलवे स्टेशन पर निजी बस कंडक्टर की पत्थर मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार रेलवे स्टेशन पर निजी बस कंडक्टर की पत्थर मारकर हत्या
विज्ञापन
हिसार। राजस्थान के चुरू में चुबकिया ताल निवासी निजी बस कंडक्टर गोपीराम का शव शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हिसार रेलवे स्टेशन पर वॉशिंग यार्ड के पास पड़ा मिला। शव की शनाख्त न हो सके, इसके लिए आरोपियों ने उसके चेहरे पर भारी पत्थर से कई वार किए। मामले की सूचना पाते ही सीन ऑफ क्राइम टीम व जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि गोपीराम से हिसार के ढंढूर निवासी महिला मित्र संतोष उससे रुपये मांगती थी। उन्होंने ही उसकी हत्या की है। पुलिस ने मृतक के मामा राजस्थान के हनुमानगढ़ के शेरड़ा निवासी ताराचंद के बयान पर महिला मित्र और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जीआरपी को मृतक की जेब से एक डायरी मिली। उस पर लिखें रिश्तेदारों के नंबरों पर संपर्क किया। मृतक के हाथ पर गोपीराम लिखा हुआ था। सूचना मिलने पर मृतक गोपीराम के मामा सेरड़ा निवासी ताराचंद और चिरंजी लाल मौके पर पहुंचे और उसकी शनाख्त की। मृतक के चेहरे, सिर और गर्दन पर करीब 12 किलो के पत्थर से कई वार किए गए हैं। हत्या के बाद आरोपियों ने पत्थर को शव के पास ही फेंक दिया था। ताराचंद ने बताया कि उसकी बड़ी बहन बिमला के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शैलेंद्र व छोटा गोपीराम है। गोपीराम करीब 17-18 वर्ष से निजी बस पर परिचालक था। करीब 2-3 साल से ज्यादातर हिसार में रहता था, परिवार से मिलने के लिए महीना या दो महीने में घर जाता था। गोपीराम के हिसार में ढंढूर निवासी सतोष नाम की एक महिला से दोस्ती थी। उसके पति का देहांत हो चुका है। करीब 6 महीने पहले गोपीराम ने रुपयों की जरूरत के चलते गांव का एक प्लॉट 60 हजार रुपये में बेच दिया था। कुछ दिन पहले गोपीराम ने खेत की जमीन बेचना की बात कही थी। ताराचंद को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उसके चचेरे भाई चिरंजीलाल ने फोन कर बताया कि हिसार रेलवे स्टेशन पर शव बरामद हुआ है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा।
शराब पिलाकर की गई हत्या, आधार कार्ड को फाड़ा
पुलिस के अनुसार गोपीराम को शराब का सेवन कराया गया। उसके बाद साजिश के तहत गोपीराम की पत्थर से वार कर हत्या कर दी। जिस स्थान पर हत्या की गई, वह सुनसान इलाका है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शव की पहचान छुपाने के लिए पहले उसका चेहरा कुचला फिर उसके आधार कार्ड को फाड़ दिया। गोपीचंद के पिता देवीलाल की करीब 18 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। छोटे भाई कृष्ण की भी करीब तीन साल पहले गांव में ही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाया जाएगा। आरोपियों की तलाश जारी है। - सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार, जीआरपी थाना प्रभारी, हिसार