{"_id":"67f188e1048354d4d208f9f4","slug":"private-agency-bought-it-at-a-higher-price-than-the-government-hisar-news-c-21-hsr1020-599500-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नई अनाजमंडी में पहुंचा गेहूं, प्राइवेट एजेंसी ने सरकारी से ज्यादा दाम में खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नई अनाजमंडी में पहुंचा गेहूं, प्राइवेट एजेंसी ने सरकारी से ज्यादा दाम में खरीदा
Sun, 06 Apr 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
हिसार की नई अनाजमंडी में पहुंचा गेहूं।
हिसार। नई अनाजमंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। शनिवार को पहले दिन मंडी में 287 क्विंटल पहुंचा। मगर प्राइवेट एजेंसियों ने किसानों को सरकारी एजेंसी से ज्यादा दाम दिए। गेहूं का सरकारी रेट 2,425 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि प्राइवेट एजेंसी ने 2,426 रुपये से लेकर 2,430 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदा। रविवार को छुट्टी के चलते गेहूं और सरसों की खरीद नहीं होगी।
बता दें, कि सरकारी की ओर से एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई थी। मगर चार दिन तक मंडी में गेहूं की फसल नहीं पहुंची। शनिवार को पहली बार मंडी में गेहूं पहुंचा हैं। वहीं, मंडी में 8,035 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की गई है। जबकि प्राइवेट एजेंसी ने 3,100 क्विंटल सरसों खरीदी है। मंडी में फरवरी से सरसों की आवक शुरू हो गई थी। अब धीरे-धीरे आवक में तेजी आ रही है। वहीं, 15 अप्रैल के बाद गेहूं की आवक में भी तेजी आने की उम्मीद है।
अब तक मंडी में आ चुकी 57,052 क्विंटल सरसों
मार्केट कमेटी के अधिकारियों की मानें तो अब तक नई अनाजमंडी में 5,7052 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी हैं। इसमें से 51,031 क्विंटल सरकारी खरीद हो गई। मंडी में अभी भी 6,021 क्विंटल सरसों रखी हुई हैं। किसी में नमी की मात्रा ज्यादा तो किसी में सफाई नहीं है।
विज्ञापन
जिले की इन 26 मंडियों में होगी गेहूं की खरीद
आदमपुर, अग्रोहा, बालसमंद, बांडाहेड़ी, बरवाला, बास, दौलतपुर, घिराय, हांसी, हसनगढ़, हिसार, खांडाखेड़ी, खेड़ी जालब, कोथकलां, लोहारी राघो, नारनौंद, पाबड़ा, पेटवाड़, सरसौद, श्यामसुख, सिसाय, थुराना, उकलाना, कैमरी, राजली और मतलोडा।
नई अनाजमंडी में शनिवार को पांच किसान 287 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे थे। इन किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया हुआ था। मगर प्राइवेट एजेंसी ने सरकारी दाम से ज्यादा में गेहूं खरीद लिया। - अशोक कुमार, मंडी सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी