{"_id":"64e7ae42f8b891cee301c277","slug":"principal-thrashes-10-sc-students-for-not-answering-questions-hisar-news-c-21-hsr1007-205066-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सवालों के जवाब न देने पर प्रिंसिपल ने अनुसूचित जाति के 10 विद्यार्थियों की पिटाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सवालों के जवाब न देने पर प्रिंसिपल ने अनुसूचित जाति के 10 विद्यार्थियों की पिटाई की
विज्ञापन
बालसमंद (हिसार)। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के प्रिंसिपल ने सवालों का जवाब नहीं देने पर राजकीय उच्च विद्यालय के अनुसूचित जाति के तीन छात्राओं और सात छात्रों को मुर्गा बनाकर बेरहमी से पिटाई की। एक विद्यार्थी के प्राइवेट पार्ट में भी चोट लगा है। उसको नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आजाद नगर थाना पुलिस ने प्रिसिंपल के खिलाफ मारपीट और एससी-एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में आर्य नगर निवासी विकास ने बताया कि उसके मामा का नौ वर्षीय लड़का आर्य नगर के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार ने बुधवार को दोपहर करीब 1.30 बजे प्राइमरी स्कूल के बच्चों से सवाल जवाब किए। विद्यार्थियों के अनुसार बोर्ड पर लिखकर और कुछ मुंह जुबानी सवाल किए गए। सवालों का सही जवाब नहीं देने पर प्रिंसिपल ने स्कूल की तीन छात्राओं और सात छात्रों को हाथ पर डंडे और मुर्गा बनाकर पीटा।
एक विद्यार्थी के ज्यादा चोट लगने पर स्कूल स्टाफ ने परिजनों को बुलाया। परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई। विकास ने बताया कि जब उसके मामा के बेटे को प्रश्न नहीं आया तो उसकी जमकर पिटाई की। विकास के अनुसार पिटाई के दौरान बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट लगी है। बच्चे के पेशाब में खून आने पर उसकी स्थिति बिगड़ गई। इस पर उसे आर्यनगर सीएचसी में उसका प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एससी-एसटी और जेजे एक्ट के तहत प्रिंसिपल मनोज कुमार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
आज एक लाख 30 हजार लेता हूं, जेल जाने से डर नहीं लगता
शिकायकर्ता विकास का आरोप है कि देर रात प्रिंसिपल मनोज ने शराब के नशे में कॉल कर कहा कि गलती इंसान से ही होती है राजीनामा कर लो। इसके बाद प्रिंसिपल ने मैसेज भेजे कि मुझे जेल जाने से डर नहीं लगता। वर्ष 1995 में 3619 रुपये मिलते थे आज एक लाख तीस हजार रुपये लेता हूं।
वर्जन
आर्यनगर प्राइमरी स्कूल के छात्र की पिटाई के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा दो डिप्टी डीईओ एक बीईओ की कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी है। जांच में दोषी पाए जाने के बाद इस मामले में कार्रवाई होगी।
- कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार।
--