फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pregnant woman assaulted, 4 nominated including mother and sons

गर्भवती महिला से मारपीट,मां-पुत्रों सहित 4 नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman assaulted, 4 nominated including mother and sons
खंड के गांव ढाणी मोहब्बतपुर निवासी एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने, जाति सूचक गालियां निकालने व बालियां तोड़ने के आरोप में मां व उसके 3 पुत्रों केे खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए ब्यान में गांव ढाणी मोहब्बतपुर निवासी करीब 45 वर्षीया कमला ने बताया कि वह घरेलू कार्य करती है। उसकी शादी गांव मय्यड निवासी कुलदीप साथ हुई थी। वह करीब 5 महीने की गर्भवती है। रविवार सुबह करीब 6 बजे उसने अपने घर का मुख्य गेट खोला तो उसके सामने प्लाट में पुष्पा गली में काम कर रही थी। वह हर रोज की तरह गली में आवारा कुत्तों को रोटी डाल रही थी, तभी पुष्पा ने कुत्ते को बाल्टी से मारा। उसने पुष्पा को ऐसा करने से मना किया तो उसने उसे जाति सूचक गालियां दी और कहा कि वह तो कुत्तों को ऐसे ही मारेगी। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान पुष्पा ने अपने पुत्रों अजय, दीपू व सोनू को आवाज लगाई। तीनों भाईयों ने उसे चोटें मारी एवं पुष्पा ने उसके कान की बालियां तोड़ ली। उसने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग व उसका पति मौके पर आए और उसे छुड़वाया। पुलिस ने कमला के ब्यान पर पुष्पा, अजय, दीपू व सोनू को नामजद करते हुए उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed