फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Power Corporation-Vigilance raid, total 47 thefts caught in Hisar circle

बिजली निगम-विजिलेंस का छापा, हिसार सर्कल में पकड़ी कुल 47 चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Power Corporation-Vigilance raid, total 47 thefts caught in Hisar circle
हिसार। हिसार सर्कल में शनिवार को बिजली निगम व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने कुल 47 बिजली चोरी के मामले पकड़े। जिसमें कुल 71.655 किलोवॉट बिजली चोरी पकड़कर कुल 6.47 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। खासतौर पर हिसार सिटी में शिकायत के आधार पर टीम ने 90 से अधिक जगहों पर छापेमारी की, जिनमें ढंढूर, बीड-बबरान, हिसार शहर, पीरावली, सैनी मौहल्ला व महावीर कॉलोनी सहित अनेक क्षेत्र शामिल थे। बिजली निगम व विजिलेंस की संयुक्त टीम में एसडीओ मुकेश रोहिल्ला, एसडीओ जोजो तनेजा, एसआई रोहताश कुमार, एएसआई महाबीर सिंह पंघाल सहित अन्य स्टाफ शामिल थे।
विज्ञापन

--------
बीते 18 दिन में पकड़ी कुल 368 बिजली चोरियां -
बिजली निगम की ओर से 1 दिसंबर से लेकर 18 दिसंबर तक हिसार सर्कल में कुल 368 बिजली चोरी पकड़ी है। जिसमें कुल 520.554 किलोवाट चोरी पकड़कर 58.67 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जबकि बीते 18 दिन में बिजली निगम ने 42.16 लाख रुपये रिकवर भी कर लिए हैं।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed