{"_id":"676c8f9476405698b1008ed4","slug":"police-post-shifted-near-the-historical-fort-hisar-news-c-21-hsr1020-532325-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पुलिस चौकी को ऐतिहासिक किले के पास किया शिफ्ट, नया भवन बनने तक यहीं रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पुलिस चौकी को ऐतिहासिक किले के पास किया शिफ्ट, नया भवन बनने तक यहीं रहेगी
Thu, 26 Dec 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
हांसी। किला बाजार पुलिस चौकी अब एक वर्ष के लिए ऐतिहासिक किले के समीप राजकीय पाठशाला के भवन में शिफ्ट की गई है। पुलिस चौकी के नये भवन निर्माण के लिए इसे दो दिन पहले ही शिफ्ट किया गया है।
पहले पुलिस चौकी पुराने शहर थाना के भवन में चल रही थी। यह भवन 50 वर्ष पुराना होने के कारण खंडहर हो गया था। इस भवन में किला बाजार पुलिस चौकी के साथ महिला थाना भी था। महिला थाना को एक महीना पहले शिफ्ट कर दिया था। अब पुलिस चौकी को शिफ्ट किया गया है। नई पुलिस चौकी का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की तरफ से किया जाएगा। 1.34 करोड़ रुपये की लागत से नये भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए हिसार की एक फर्म को टेंडर दिया गया है। बता दें कि यहां वर्ष 1974 में शहर थाना खोला गया था। करीब 15 वर्ष पूर्व थाना यहां से पुरानी तहसील के पास शिफ्ट किया गया था। उसके बाद यहां पर किला बाजार पुलिस चौकी बनाई गई थी।
दो तल का होगा नया भवन
पुलिस चौकी के नए भवन में दो तल बनाए जाएंगे। जिसमें भूतल पर इंचार्ज कक्ष, एमएचसी कक्ष, वायरलेस कक्ष, बैठक और प्रतीक्षा कक्ष होगा। इसके अलावा प्रथम तल पर चार कमरे, एक आईओ कक्ष, रसोई घर, डाइनिंग कक्ष व अन्य कमरे होंगे।
विज्ञापन
किला बाजार पुलिस चौकी का नया भवन बनाया जाना है। तब तक के लिए चौकी को शिफ्ट किया गया है। - रविंद्र सांगवान, डीएसपी, हांसी।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद