{"_id":"6276acab1ef8631ab0200fdd","slug":"police-guard-deployed-outside-the-room-of-injured-daljit-sisay-hisar-news-hsr6310442162","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल दलजीत सिसाय के कमरे के बाहर पुलिस गार्द तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल दलजीत सिसाय के कमरे के बाहर पुलिस गार्द तैनात
विज्ञापन
हिसार। सैनीपुरा ओवरब्रिज के नीचे वीरवार को सजायाफ्ता दलजीत सिसाय और उसके दोस्तों पर हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में शनिवार को उनके कमरे के बाहर पुलिस गार्द लगा दी है। शनिवार को ही दलजीत सिसाय को अदालत में सरेंडर करना था, उससे पहले पैरोल को लेकर हाईकोर्ट से स्टे ले लिया। नौ मई को हाईकोर्ट स्टे पर फैसला सुनाएगी। वहीं, दलजीत के स्वास्थ्य में सुधार है।
42 दिन की पैरोल पर आया था
सिसाय निवासी दलजीत उर्फ जलजीत सिसाय जेल से 42 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। शनिवार तक उसकी पैरोल थी और उसे आज अदालत में पेश होना था। लेकिन, दो दिन पहले दलजीत और उसके साथियों पर हमला हुआ और सभी को गोलियां लगी। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। दलजीत सिसाय का कहना है कि पैरोल को लेकर हाईकोर्ट से स्टे लिया है। नौ मई को हाईकोर्ट पैरोल को लेकर अपना फैसला सुनाएगी। वहीं, पुलिस प्रशासन द्वारा अस्पताल में घायल दलजीत के कमरे के बाहर शस्त्र पुलिस गार्द तैनात कर दी है।
पुरानी रंजिश को लेकर की गई फायरिंग
हांसी शहर थाना पुलिस ने फायरिंग मामले में पांच नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज किया था। पुलिस को दिए गए बयान में सामने आया कि हिसार के कृष्णा नगर में एक प्लॉट का विवाद और इसी मामले ढाणी गारण मार्ग पर पंघाल गुट पर गोलियां चलाने की वजह सामने आई है। दोनों मामलों को लेकर हमलावरों ने दलजीत और उसके अन्य साथियों पर गोलियां चलाई थी।