{"_id":"6998be47acbf799eff03ef78","slug":"pitbull-attacked-the-owner-received-8-stitches-incident-in-jugaln-village-hisar-news-c-21-hsr1005-815783-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पिटबुल ने मालकिन पर किया हमला, 8 टांके आए, गांव जुगलान की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पिटबुल ने मालकिन पर किया हमला, 8 टांके आए, गांव जुगलान की घटना
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में भर्ती सुरेश देवी, माथे पर लगे टांके।
हिसार। गांव जुगलान में पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने शुक्रवार को मालकिन पर ही हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला को कई जगहों पर काट खाया। परिजनाें ने बड़ी मुश्किल से उसे छुड़वाकर अस्पताल पहुंचाया। महिला के 8 टांके आए हैं।
गांव जुगलान निवासी सुरेश देवी ने बताया कि 2 साल पहले पिटबुल नस्ल के कुत्ते को लाए थे। उसे बांधकर रखा जाता था। शुक्रवार को वह उसके पास ही कुछ काम कर रही थी। अचानक पिटबुल ने जंजीर तोड़ दी और हमला कर दिया। चिल्लाने पर परिवार के लोग बचाने के लिए पहुंचे और कुत्ते से छुड़वाया।
ऋषि नगर में कुत्ते ने युवक को काटा
ऋषि नगर में एक आवारा कुत्ते ने युवक को काट लिया। जिला नागरिक अस्पताल में आए युवक नीरज ने बताया कि वीरवार रात करीब 10 बजे वह दुकान से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान गली में एक कुत्ते ने पैर पर काट लिया। नीरज का कहना है कि नगर निगम को आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
पिटबुल के हमले के अन्य मामले
27 जुलाई 2023: गांव ढंढूर में पिटबुल ने तेजा मार्केट निवासी बलवीर कौर पर हमला किया था। कुत्ते ने 7 मिनट तक बलवीर कौर के पैर को अपने मुंह में दबोचे रखा था।
4 जनवरी 2025- 12 क्वार्टर एरिया में पिटबुल ने एक व्यक्ति और महिला को काट लिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।