फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pilot project to be launched for malnutrition management in children

Hisar News: बच्चों में कुपोषण प्रबंधन के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Pilot project to be launched for malnutrition management in children
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। उपायुक्त महेंद्र पाल ने बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर 0 से 71 माह आयु वर्ग के बच्चों में गंभीर व मध्यम तीव्र कुपोषण के प्रभावी प्रबंधन के लिए पायलट प्रोजेक्ट पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह पहल हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के माध्यम से लागू की जा रही है।
पायलट परियोजना का मुख्य उद्देश्य पोषण पुनर्वास केंद्रों (एनआरसी) में चिकित्सीय आहार के जरिए कुपोषित बच्चों के उपचार को मजबूत करना है। बैठक में ऐसे बच्चों की पहचान, रेफरल और अनुवर्ती कार्रवाई से जुड़ी जमीनी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. नीरू ने साक्ष्य-आधारित योजना और विभागीय समन्वय पर जोर दिया। टीम लीड राहुल सिंगला ने सेवा वितरण और निगरानी तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। सेक्टर विशेषज्ञ डॉ. अमिता रानी ने कार्यान्वयन व प्रभाव आकलन में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर प्रकाश डाला। बैठक में सीएमओ डॉ. सपना गहलावत, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed