फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Person dies due to drowning in pond

तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत

Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Person dies due to drowning in pond
उपमंडल के गांव हैबतपुर में 50 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने उसके बेटे के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस ने शव का हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव हैबतपुर निवासी मंजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पिता मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार शाम को वह गांव के तालाब पर पशुओं को पानी पिलाने के लिए गया था। सभी पशु तालाब से घर वापस आ गए, लेकिन उसके पिता घर वापस नहीं लौटे। उन्होंने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे तालाब में ग्रामीणों ने एक शव को देखा। इसकी सूचना गांव के सरपंच ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से निकाला तो उसकी पहचान हैबतपुर निवासी 50 वर्षीय सतबीर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर उसकी पहचान करवाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे मनजीत सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed