फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Permission to place girder not received

Hisar News: सातरोड आरओबी की समय अवधि पूरी होने में 45 दिन शेष, नहीं मिली गर्डर रखने की मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:43 AM IST
विज्ञापन
Permission to place girder not received
हिसार। सातरोड के पास साउथ बाईपास पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की डेडलाइन पूरी होने में 45 दिन का समय शेष है, लेकिन अभी तक रेलवे से गर्डर रखने की मंजूरी नहीं मिली है। अगर जल्द ही मंजूरी नहीं मिलती है तो आरओबी की डेडलाइन तीसरी दफा बढ़ानी पड़ेगी।
विज्ञापन


बता दें कि इस आरओबी का शिलान्यास पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिसंबर 2021 में किया था। शुरुआत में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की समय सीमा फरवरी 2024 निर्धारित की गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर जून 2024 कर दिया। इस समयावधि में भी काम पूरा नहीं हुआ तो नई डेडलाइन अक्तूबर 2024 दी गई। गर्डर रखने के लिए रेलवे से मंजूरी न मिलने के कारण काम पूरा नहीं हो सका। ऐसे में फरवरी 2025 तीसरी समय सीमा रखी गई है।
विज्ञापन




पिछले साल अगस्त में मांगी थी मंजूरी

बीएंडआर विभाग ने पिछले साल अगस्त में गर्डर की लॉन्चिंग ड्राइंग मंजूरी के लिए रेलवे को भेजी दी थी। इस दौरान रेलवे ने तीन बार आपत्तियां लगाकर ड्राइंग बीएंडआर को लौटा चुका है। यही नहीं बीएंडआर के अधिकारी खुद रेलवे मुख्यालय जाकर आपत्तियों को दूर करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक रेलवे ने मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह काम अभी बाकी
रेलवे ट्रैक के ऊपर वाले हिस्से पर 6 गार्डर रखने व स्लैब निर्माण किया जाना है। इस पूरे काम के लिए कम से कम एक माह का समय चाहिए। वहीं आरओबी पर सड़क का निर्माण करना अभी बाकी है। चूंकि अभी तापमान काफी कम है तो सड़क बनाने का काम शुरू नहीं होगा। यह काम भी 15 फरवरी के बाद ही किया जाएगा।



प्रोजेक्ट लेट होने के ये रहे कारण

आरओबी के पिलर के बीच में हाईटेंशन लाइन आ गई थी, जिसके लिए आरओबी के डिजाइन में भी बदलाव करना पड़ा था और इसे फिर से रेलवे से मंजूर करवाना पड़ा था। इस कार्य में काफी समय बर्बाद हुआ। इसके अलावा आरओबी के साथ बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की लाइन भी इसके बीच में आ गई थी, उसे भी शिफ्ट करने में थोड़ा समय लग गया।




31.10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा आरओबी

आरओबी के निर्माण पर 31.10 करोड़ रुपये लागत आएगी। इसकी कुल लंबाई 658 मीटर होगी। सड़क की चौड़ाई 11 मीटर होगी। इसके दोनों तरफ तीन-तीन मीटर की सर्विस रोड भी बनाई गई है। यह आरओबी दिल्ली रोड को पार करके सातरोड में जाकर खत्म होगा। दिल्ली रोड पर करीब 6 फुट की ऊंचाई पर एक चौराहा बनाया जाएगा। आरओबी के बनने साउथ बाईपास से प्रतिदिन गुजरने वाले 10,000 वाहन चालकों को फायदा होगा।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed