फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   People were enraged by the power outage, but the supply was restored after 36 hours.

Hisar News: बिजली गुल होने पर भड़के लोग, 36 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति

Sat, 04 Jul 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 04 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
People were enraged by the power outage, but the supply was restored after 36 hours.
हांसी बिजली निगम कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए वार्ड 26 के पार्षद दुलीचंद व क्षेत्रवासी। जागरू - फोटो : 1
हांसी। वार्ड 26 के सैनियान मोहल्ले में पिछले दो दिन से बिजली गुल होने से शुक्रवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ तो नाराज कॉलोनीवासियों ने बिजली निगम के एएक्सईएन कार्यालय का घेराव किया। अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले। इस पर क्षेत्रवासियों ने कार्यालय में ही नारेबाजी शुरू कर दी। एसडीओ मोहनलाल ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। 38 घंटे बाद शुक्रवार शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

सैनियान मोहल्ले की पीपल वाली गली में वीरवार सुबह चार बजे से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से भीषण गर्मी और उमस में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है।
विज्ञापन

पार्षद दुलीचंद, क्षेत्रवासी माया देवी व अन्य ने कहा कि उन्होंने बिजली निगम कार्यालय में कई बार शिकायत दर्ज कराई और अधिकारियों को फोन भी किए लेकिन न तो फोन उठाया गया और न ही समस्या का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में दो दिनों से बिजली नहीं है और निगम के अधिकारी लोगों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे। समाधान के लिए वह निगम के एक्सईएन सुरिंदर मेहरा के कार्यालय पहुंचे लेकिन वहां अधिकारी मौजूद नहीं मिले। इसके बाद निगम के एसडीओ मोहनलाल के पास पहुंचे। एसडीओ ने जेई व लाइनमैन को समस्या के समाधान के लिए फोन किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। हालांकि शाम को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed