फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   People of Hisar happy with Rail Budget

रेल बजट से मिली सौगातें तो हिसारवासी बोले - जय हो प्रभु

Fri, 26 Feb 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला हिसार / ब्यूरो
अमर उजाला हिसार / ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
People of Hisar happy with Rail Budget

रेल बजट में केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु की हिसार पर विशेष कृपा रही। हिसार के लोगों की समस्याओं के निदान के लिए बजट में घोषणाएं की गईं हैं। वर्ष 2016 -17 का रेल बजट हिसार के लिए बेहतरीन बजट रहा। वर्ष 2016-17 रेलवे बजट में हिसार को सबसे बड़ी सौगातें मिलीं। सौगातें इतनी कि हर एक के मुंह से जय हो प्रभु निकला।

विज्ञापन

रेल बजट घोषणा के अनुसार हिसार को दिल्ली से सीधे जोड़ने के लिए हांसी-महम-रोहतक रेल लाइन पर काम होगा। हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद रेल लाइन के लिए 400 करोड़ की परियोजना के लिए बजट मंजूर किया हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हिसार की सबसे बड़ी सूर्य नगर आरओबी की मांग को भी पूरा किया है।

विज्ञापन

पांच आरओबी, दो आरयूबी व रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर

हिसार के लिए पांच आरओबी, दो आरयूबी व रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर (विद्युत चलित सीढ़ियां) को मंजूरी मिली है। हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा के 93 किलोमीटर रेलवे लाइन बिछाने की 400 करोड़ की योजना के लिए बजट जारी किया गया है। इस लाइन के लिए करीब दो दशक से मांग की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य नगर फाटक व सेक्टर 1-4 फाटक पर ओवरब्रिज

शहर की बहु प्रतीक्षित मांग सूर्य नगर फाटक व सेक्टर 1-4 फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को बजट में मान लिया है। सेक्टर 16-17 साउथ बाईपास पर भी रेलवे ओवरब्रिज बनने की घोषणा इस बजट में की गई है।


आदमपुर-भादरा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज

आदमपुर-भादरा मार्ग पर फाटक बंद होने के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। केंद्रीय मंत्री से मिलकर आदमपुर-भादरा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की थी जिसे केंद्रीय रेलमंत्री ने मान लिया और इस बजट में घोषणा कर दी। इसके लिए पिछले करीब दो दशक से मांग की जा रही थी।


हिसार-अग्रोहा रेल लाइन के लिए 400 करोड़

इस बजट की सबसे बड़ी सौगातों में से हिसार-अग्रोहा रेल लाइन की घोषणा भी मुख्य रही। करीब एक दशक पहले तात्कालिक रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने इस रेल लाइन के लिए एलान किया था। करीब 93 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के लिए 400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। रेल बजट में इस लाइन के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।


हांसी-महम-रोहतक रेल लाइन पर होगा तेजी से काम

रेल मंत्री ने हांसी-महम-रोहतक रेल लाइन पर भी तेजी से काम करने का भरोसा दिया है। इस लाइन के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिलान्यास पत्थर रखवाया था। तात्कालिक रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खडगे ने 31 जुलाई 2013 को आधारशिला रखी थी। हांसी-तोशाम रोड पर बने फाटक पर भी ओवरब्रिज बनने का रास्ता साफ हो गया है।


रेल कर्मचारियों को मिलेंगे नए क्वार्टर

रेलवे लाइन कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों के बारे में कर्मचारियों ने अवगत करवाया था। इस मामले को दुष्यंत चौटाला ने दो बार लोकसभा में मुद्दा उठाया था। इस कारण इस बजट में रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टर बनाने के लिए राशि मंजूर की गई है।


हिसार को मिली सौगात

- सूर्य नगर फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की घोषणा

- रायपुर रोड सेक्टर 1-4 रेलवे लाइन पर भी ओवरब्रिज बनेगा

- हिसार में कर्मचारियों के लिए क्वार्टर बनाने के लिए 2.75 करोड़ बजट का प्रावधान किया

- हिसार के रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर (विद्युत चालित सीढ़ियां) के लिए पांच करोड़ मंजूर

- हिसार में साउथ बाईपास सेक्टर 16-17 फाटक पर आरओबी

- हिसार में कैमरी रोड फाटक पर अंडरपास बनाने की घोषणा

- आदमपुर में भादरा रोड पर बने फाटक पर आरओबी के लिए बजट मंजूर

- हांसी तोशाम रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाएगा


दो लाइनों पर काम होगा

- दो दशक पुरानी अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा रेलवे लाइन पर काम शुरू करने की घोषणा इस बजट में की गई है।

- हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन पर काम तेजी लाने के लिए इस बजट में जिक्र है और इसके लिए बजट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed