{"_id":"633dd2dcc19e026315099ae7","slug":"people-of-ganesh-colony-demonstrated-to-get-the-dumping-station-removed-hisar-news-hsr643840485","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग स्टेशन हटवाने के लिए गणेश कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग स्टेशन हटवाने के लिए गणेश कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हांसी। डंपिंग ग्राउंड स्टेशन हटवाने को लेकर प्रदर्शन करते गणेश कॉलोनी व आसपास के लोग।
- फोटो : Hisar
हांसी। डंपिंग स्टेशन हटवाने की मांग को लेकर बुधवार को गणेश कॉलोनी व आसपास के लोगों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्दी इसे नहीं हटवाया गया तो वे यहां किसी को कूड़ा नहीं डालने देंगे। इसके बाद बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
समाधा रोड पर कायमसर झील के पास नगर परिषद ने अस्थायी रूप से डंपिंग स्टेशन बनाया हुआ है। यहां काफी दिनों से हांसी शहर का कचरा डाला जा रहा है। इससे डंपिंग स्टेशन के आसपास के इलाकों में रह रहे लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस कूड़े में आग लगा देते हैं, जिस कारण जहरीला धुआं हवा में फैल जाता है। इस दौरान उनका सांस लेना मुश्किल हो जाता है। गंदगी के कारण लोग बीमार होने लगे हैं।
ग्रामीणों का कहना था कि वे विधायक विनोद भयाना, नगर परिषद प्रशासन व सरकार से कह चुके हैं। अगर नगर परिषद प्रशासन ने डंपिंग स्टेशन को नहीं हटाया और वहां से कचरे को नहीं उठाया तो मजबूरन बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि गंदगी के चलते लोग बीमार पड़ने लगे हैं। कचरा देखकर हमारे रिश्तेदारों ने भी आना कर दिया है। डंपिंग स्टेशन पर करीब 10 गाय व सात सुअरों के शव पड़े हैं। इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता राजीव सैनी, आप नेता यशपाल सैनी, मुकेश सैनी, रितिक राजपूत, कर्मबीर सैनी, प्रकाशो, प्रियंका मूर्ति देवी, संतोष देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की मंजूरी के बिना शुरू हुआ डंपिंग स्टेशन
आरटीआई कार्यकर्ता राजीव सैनी ने बताया कि नगर परिषद का डंपिंग स्टेशन हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के बिना प्रमाण पत्र के ही चल रहा है। न तो यह डंपिंग स्टेशन बनाने के लिए कोई अनुमति ली गई व न ही पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को इस बारे में सूचना दी गई। परिषद द्वारा ऐतिहासिक कायमसर झील के पास डंपिंग स्टेशन बनाया गया है। इस जमीन पर नगर परिषद शहर का कचरा फेंक रहा है।
डंपिंग स्टेशन पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनको आश्वासन दिया कि जल्दी इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। - प्रवीण एलावादी, चेयरमैन, नगर परिषद हांसी