फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Patwari was spilling the jam with friends in the office, apologized for being caught

दफ्तर में पटवारी दोस्तों संग छलका रहा था जाम, पकड़े जाने पर मांगी माफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Patwari was spilling the jam with friends in the office, apologized for being caught
बरवाला। शहर के टोहाना मार्ग स्थित पटवार घर में रविवार शाम को एक पटवारी अपने दो-तीन दोस्तों के साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहा था। किसी ने सरकारी कार्यालय में बैठकर शराब पीने की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस पहुंची और पटवारी को पकड़कर मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाने लगी। रास्ते में पटवारी पुलिस व अन्य लोगों से माफी मांगने लगा, जिस पर उसे बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की शाम को थाना प्रभारी राजकुमार व पुराना बस अड्डा चौकी प्रभारी दयाराम को खबर मिली कि पटवार भवन में कुछ कर्मचारी बैठे शराब पी रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर नपा चेयरमैन व कुछ पार्षद भी पटवार भवन पहुंच गए। पार्षदों ने पटवारी पर मनमानी व नाजायज वसूली के आरोप भी लगाए। पुलिस पटवारी व उसके अन्य साथियों को पुलिस स्टेशन ले गई। बाद में पटवारी को शहर के नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में पटवारी माफी मांगने लगा, जिस पर बिना किसी कार्रवाई के ही उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में पुराना बस अड्डा चौकी प्रभारी दयाराम का कहना है कि पुलिस ने पटवारी का मेडिकल टेस्ट करवाया था, लेकिन आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग की बनती है। फिलहाल अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद रहे नपा चेयरमैन रमेश बैटरीवाला ने बताया कि जब पटवारी का मेडिकल करवाने के लिये पुलिस उसे अस्पताल ले जा रही थी तो उस समय पटवारी ने उनसे व मौके पर मौजूद पार्षदों से अपनी गलती की माफी मांग ली थी व भविष्य में ऐसा ना करने की बात भी कही थी। इसीलिए हमने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed