{"_id":"6a57d97f1d4c5ddef9032b84","slug":"path-cleared-for-roadways-employees-night-allowance-applications-being-collected-at-depots-hisar-news-c-21-hsr1020-910806-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रोडवेजकर्मियों के रात्रि भत्ते का रास्ता साफ, डिपो में भरवाए जा रहे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रोडवेजकर्मियों के रात्रि भत्ते का रास्ता साफ, डिपो में भरवाए जा रहे आवेदन
विज्ञापन
हिसार में रात्रिभत्ता भुगतान की प्रक्रिया पूरी करवाते रोडवेज के कर्मचारी।
हिसार। रोडवेज कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित रात्रि भत्ते के भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यालय के निर्देश पर हिसार रोडवेज डिपो में पात्र कर्मचारियों से आवेदन भरवाए जा रहे हैं। प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है।
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान राजकुमार चौहान ने बताया कि हिसार डिपो के 350 कर्मचारियों का रात्रि भत्ता लंबित है। इनमें 200 चालक और 150 परिचालक शामिल हैं। अब तक 300 से अधिक कर्मचारियों के आवेदन भरे जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि हिसार डिपो के कर्मचारियों का करीब डेढ़ करोड़ रुपये का रात्रि भत्ता बकाया है। अगले दो से तीन दिनों में सभी पात्र कर्मचारियों के आवेदन मुख्यालय भेज दिए जाएंगे, जिससे भुगतान प्रक्रिया को तेजी मिल सकेगी। कर्मचारियों को उम्मीद है कि वर्षों से लंबित राशि जल्द उनके खातों में पहुंच जाएगी।