फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Passion for football, Neha of Hisar and Pooja of Bhiwani will show their kicking power in Bangladesh

फुटबाल का जुनून: हिसार की नेहा व भिवानी की पूजा बांग्लादेश में दिखाएंगी किक का दम, पढ़ें संघर्ष की कहानी

Fri, 02 Feb 2024 08:56 AM IST
नवीन दलाल अश्वनी कुमार, हिसार (हरियाणा)
अश्वनी कुमार, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 02 Feb 2024 08:56 AM IST
सार

दो फरवरी से बांग्लादेश में होने वाले साउथ एशियन गेम्स में नेहा और पूजा किक का दम दिखाएंगी। नेहा मंगाली के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोच अश्वनी कुमार, नरेंद्र कुमार के पास प्रशिक्षण ले रही हैं। पूजा अलखपुरा के फुटबाल ग्राउंड में कोच सोनिका बिजाणिया के पास करीब 10 साल से प्रैक्टिस कर रही हैं।

विज्ञापन
Passion for football, Neha of Hisar and Pooja of Bhiwani will show their kicking power in Bangladesh
पूजा और नेहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के मंगाली गांव की नेहा और भिवानी के अलखपुरा की पूजा को फुटबाल का नशा है। नेहा जब 10 वर्ष की थी, तभी उसकी जिद पर पिता धर्मबीर ने फुटबाल लाकर दी थी। इसके बाद नेहा पर फुटबाल खेलने का ऐसा जुनून चढ़ा कि उसने पांचवीं कक्षा से ही गोलपोस्ट में शानदार किक मारनी शुरू कर दी। अब फारवर्ड नेहा अंडर-19 भारतीय फुटबाल टीम का हिस्सा हैं। दो फरवरी से बांग्लादेश में होने वाले साउथ एशियन गेम्स में नेहा और पूजा किक का दम दिखाएंगी। नेहा की तरह पूजा भी गोल करने में माहिर हैं। खेलते समय इनका लक्ष्य सिर्फ गोल करना होता है। भारत का पहला मैच शुक्रवार को भूटान के साथ होना है।

विज्ञापन


नेहा मंगाली के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोच अश्वनी कुमार, नरेंद्र कुमार के पास प्रशिक्षण ले रही हैं। पिता धर्मबीर किसान एवं माता सुमित्रा गृहिणी हैं। नेहा की छोटी बहन तमन्ना भी फुटबाल की नेशनल खिलाड़ी है। 17 साल की नेहा बाएं पैर से किक लगाती है, वह टीम में फारवर्ड है। कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि इससे पहले साउथ एशियन गेम्स के लिए नेहा गोवा में कैंप में प्रशिक्षण ले रही थी। वह 2022 में अंडर-17 वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं।
विज्ञापन

 
टीम में भिवानी के अलखपुरा की पूजा भी शामिल
फुटबाल कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि अंडर-19 महिला फुटबाल टीम में हरियाणा से दो बेटियां शामिल हैं। मंगाली की नेहा के अलावा भिवानी के अलखपुरा की पूजा शामिल हैं। पूजा अलखपुरा के फुटबाल ग्राउंड में कोच सोनिका बिजाणिया के पास करीब 10 साल से प्रैक्टिस कर रही हैं। वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह भी फारवर्ड है। पूजा ने वर्ष 2023 में अंडर-17 स्कूली नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ एशियन गेम्स में भारत के मुकाबले

  • पहला मैच : 2 फरवरी को भूटान के साथ
  • दूसरा मैच : 4 फरवरी को बांग्लादेश के साथ
  • तीसरा मैच : 6 फरवरी को नेपाल के साथ
  • फाइनल मैच : आठ फरवरी को होगा

आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। काफी खुशी की बात है कि बेटी नेहा भारतीय टीम में खेल रही है। पहले भी बेटी कई पदक जीतकर नाम रोशन कर चुकी है। छोटी बेटी तमन्ना भी फुटबाल खेलती है। - सुमित्रा, नेहा की माता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed