फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   parth death case - protest stop after SP assurance

पार्थ की मौत मामला - एसपी के आश्वासन के बाद धरना अस्थाई तौर पर स्थगित

Thu, 28 Jan 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
parth death case - protest stop after SP assurance
नागोरी गेट पर मौजूद डीएसपी हेड क्वार्टर अशोक कुमार, डीएसपी जोगिंद्र शर्मा, डीएसपी अभिमन्यु लोहा? - फोटो : Hisar
12 क्वार्टर निवासी सात वर्षीय पार्थ की मौत मामले को लेकर नागोरी गेट पर धरने पर बैठे विभिन्न संगठनों के लोगों ने धरने को पहले दिन ही समाप्त कर दिया। धरने को समाप्त एसपी के आश्वासन पर किया गया है। यह धरना सुबह करीब 9 बजे से दोपहर करीब डेढ़ बजे तक दिया गया। इस दौरान पुलिस की दो कंपनी तैनात रहीं।
विज्ञापन

धरना स्थल पर डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार, डीएसपी जोगिंद्र शर्मा, डीएसपी अभिमन्यु लोहान मौजूद रहे। इसको लेकर बुधवार दोपहर को जीजेयू में डीसी डॉ. प्रियंका सोनी, एसपी बलवान सिंह राणा, सीएमओ व डीएसपी की मौजूदगी में मृतक पार्थ के परिजनों व शहर के विभिन्न संगठनों के लोगों ने बैठक की।
विज्ञापन

एसपी ने मृतक पार्थ के परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी और आईएमए की कमेटी गठित की गई है। पार्थ के परिजनों ने प्रशासन से मांग की कि पोस्टमार्टम की विसरा रिपोर्ट जल्द मंगवाई जाए। साथ ही मेडिकल बोर्ड से भी मामले में जल्द जांच करवाई की जाए। वहीं पार्थ की मौत के बाद न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को गांव खरड़ अलीपुर में कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए ने मांग की है कि मामले की फुटेज दिखाई जाए। मारपीट का जो आरोप डॉ. मान पर लगा है उसके बारे में सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
-डॉ. जेपीएस नलवा, प्रधान, आईएमए।
धरना स्थल पर पर्स चोरी का प्रयास
नागौरी गेट पर धरने के दौरान आरोपी ने एक महिला का पर्स चोरी करने और सेक्टर-14 निवासी अशोक कुमार की जेब काटने का प्रयास किया। आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। पहले लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहतक निवासी बंटी उर्फ अजय बताया। मामले में शहर थाना पुलिस ने अशोक कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
डॉक्टर पहुंचा, लेकिन पार्थ के परिजन नहीं पहुंचे बैठक में
हिसार। पार्थ की मौत के मामले में जांच के लिए बनाए गए डॉक्टरों के सात सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की सुबह 11 बजे पीएमओ कार्यालय में बैठक होनी थी। उस बैठक में मृतक पार्थ के परिजनों को भी पहुंचाना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। इस दौरान सीएमओ डॉ. रत्ना भारती, पीएमओ डॉ. गोविंद गुप्ता, एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉ. नीलिमा मेहता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुलशन मेहता, डॉ. राजेंद्र कुमार, आईएम प्रधान डॉ. जेपीएस नलवा और नीमा प्रधान डॉ. अशोक यादव मौजूद रहे। बैठक में पार्थ के ऑपरेशन के दौरान मौजूद मान अस्पताल से डॉ. गुरुप्रताप मान, डॉ. आदित्य और अंबाला से डॉ. अमित गुप्ता भी मौजूद रहे।

बोर्ड ने दोपहर करीब दो बजे तक पार्थ के परिजनों का इंतजार किया, लेकिन वे नहीं पहुंचे। अलग-अलग जगह निवास होने की बात कहते हुए तीनों डॉक्टर मामले में अपने लिखित बयान कमेटी को दर्ज करवाकर चले गए, लेकिन डॉ. मान, डॉ. आदित्य और डॉ. अमित गुप्ता ने बोर्ड को सुरक्षा मुहैया करवाए जाने की मांग की है। साथ ही अगली बैठक में तभी मौजूद होने की बात कही, जब उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी।

parth death case - protest stop after SP assurance

parth death case - protest stop after SP assurance- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed