फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Parents left one and a half year old girl destitute, now she will be brought up in Canada

मां-पिता ने डेढ़ साल की बच्ची को बेसहारा छोड़ा, अब कनाडा में होगी परवरिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Parents left one and a half year old girl destitute, now she will be brought up in Canada
कनाडा के दपंती को सम्मानित करते डॉ. जगबीर सिंह व अन्य - फोटो : Hisar
हिसार। कोरोना काल में जिस बच्ची को लालन पालन न होने के डर से मां-पिता ने बेसहारा छोड़, अब उसकी विदेश में परवरिश होगी। कनाडा से आए दंपती ने बाल भवन से डेढ़ साल की बच्ची को गोद लिया है। दंपती ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमने इंडिया से बेटी गोद ली। अब तक बाल भवन से 5 बच्चे विदेश जा चुके हैं। चार बच्चे स्पेन, ईटली, फ्रांस और सऊदी अरब गए हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष कोरोना काल के समय सिरसा के दंपति ने इस बच्ची को भरण-पोषण न कर पाने का हवाला देते हुए बेसहारा छोड़ दिया था। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्ची को बाल भवन में रखा। करीब 1 साल से अधिक समय से बच्ची बाल भवन में रह रही थी। इस दौरान बच्ची के माता-पिता ने कभी संपर्क नहीं साधा। सोमवार शाम से बच्ची को गोद लेने वाले पति-पत्नी कनाडा से हिसार पहुंचे। मंगलवार सुबह बाल भवन में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन जगबीर सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्ची को कैनेडियन दंपती को सौंपा गया। इस मौके पर सुपरिटेंडेंट सुभाष मेहरा, बाल भवन से मोतीराम, विनोद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

4 साल पहले बच्चा गोद लेने के लिए भरा था फार्म
कनाडा निवासी दंपती ने बताया कि करीब 4 साल पहले एजेंसी के जरिये बच्चा गोद लेने के लिए फार्म भरा था। अब उनका बच्चा गोद लेने के लिए नंबर आया है। बाल भवन में कार्यक्रम हो रहा था। दंपती को हरियाणवीं वेशभूषा के बारे में बताया। साथ ही पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल भवन से एक और बच्ची विदेश जाने वाली है। कनाडा के दंपती ने बच्ची को गोद लिया है। यह पांचवीं बच्ची है, जो विदेश जा रही है। कोरोना काल से बच्ची के मां-बाप ने बेसहारा छोड़ दिया था, तब से यह बच्ची हमारे पास रह रही थी। - सुभाष मेहरा, सुपरिंटेंडेंट, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed