फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Outrage over the controversial statement of Chief Minister Manohar Lal

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विवादित बयान पर आक्रोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Outrage over the controversial statement of Chief Minister Manohar Lal
पीएम का पुतला लेकर विरोध करते कांग्रेस पदाधिकारी - फोटो : Hisar
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विवादित बयान देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जुलूस निकालने के बाद सीएम का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बयान पूरी तरह से निंदनीय हैं। इससे साफ हो जाता है कि सरकार किसानों को उकसा कर देश व प्रदेश में आपसी भाईचारा खराब करने में लगी हुई है। हरियाणा को हिंसा की तरफ झोंकने में लगी हुई है। किसानों को उकसाने की बजाय तीन कृषि कानून की समस्या का तुरंत हल करना चाहिए। कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रामनिवास राड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद एक बहुत जिम्मेदार पद होता है। उनके द्वारा अपने ही राज्य में भड़काऊ ब्यान देना उनकी नीतियों को स्पष्ट तौर पर दर्शाता है। वह राज्य में दंगे फसाद करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन

टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व सदस्य हरपाल सिंह बूरा ने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री ही किसानों के खिलाफ लठ उठाने की बात करके किसानों को भड़काएगा तो हरियाणा में अपने आप भाईचारा खराब होगा। मुख्यमंत्री अपने बयान के लिए किसान व जनता से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, एचपीएससी के पूर्व सदस्य जगन्नाथ, हरियाणा टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व सदस्य हरपाल सिंह बूरा, नलवा से पूर्व प्रत्याशी रणधीर पनिहार, हिसार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामनिवास राड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए
हिसार। कांग्रेस नेता एडवोकेट योगेश सिहाग ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों के खिलाफ हिंसा के लिए भड़काने को लेकर जिस प्रकार की बात कही है। वह बेहद ही निंदनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की मर्यादा को तार-तार करने का काम किया है। मनोहर लाल को तुरंत प्रभाव से मुख्यमंत्री पद से हटाया जाना चाहिए। उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए।
सरकार पूंजीपतियों के लिए आंदोलन को जबरन कुचलना चाह रही
हिसार। बसपा से नलवा विधानसभा से एडवोकेट बजरंग इंदल ने लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड पर शोक व्यक्त किया है। बसपा नेताओं ने कहा कि इस हत्याकांड से पूरा देश मोदी सरकार के खिलाफ है। जिस तरह से मोदी सरकार किसानों से आए दिन बर्बर व्यवहार कर रही है उससे पीएम मोदी व बीजेपी की साख काफी धूमिल हो चुकी है। केंद्र सरकार केवल पूंजीपतियों व धन्ना सेठों के हितों का ख्याल रखने के लिए किसानों के हर आंदोलन को जबरन कुचलना चाह रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा भी किसानों को लेकर लठ्ठेत तैयार करने की बातें की गई है इन दोनों घटनाओं में समानता है। यह बड़ा षड्यंत्र प्रतीत हो रहा है।
लीगल डिपार्टमेंट ने सीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कि विवादित बयान पर कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ने जोरदार विरोध जताया है। सीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

हिसार में प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष रतन पानु की तरफ से पुलिस अधीक्षक को सीएम के खिलाफ शिकायत सौंपी गई। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed