फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Outrage: Doctors of Agroha Medical College staged a protest against the murder of a female trainee doctor.

आक्रोश : ट्रेनी महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में अग्रोहा मेडिकल काॅलेज के चिकित्सकों ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Outrage: Doctors of Agroha Medical College staged a protest against the murder of a female trainee doctor.
अग्रोहा। कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म की घटना के विरोध में अग्रोहा मेडिकल के चिकित्सक बुधवार को भी धरना पर रहे। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर मार्च निकालकर रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि महिला डॉक्टर की हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी दी जाए। मेडिकल कॉलेज में धरने पर बैठे रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा। मंगलवार शाम को डॉक्टरो ने कैंडल मार्च निकाला था।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कहा कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में बर्बरतापूर्ण घटना हुई। जहां ट्रेनी डॉक्टर का शारीरिक शोषण किया गया और उसके विभाग के ही सेमिनार हाल में हत्या कर दी गई। इस घटना से डॉक्टरों में रोष है। डॉक्टरों को सुरक्षा मैया करवाई जाए। काफी समय से डॉक्टर के साथ कहीं ना कहीं पर घटनाएं हो रही है। उसकी बाद भी सरकार के द्वारा डॉक्टर को कोई सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई जा रही। धरने पर बैठे डॉक्टरो ने कहा कि जब आम लोगों की जान बचाने वाले डॉक्टर की सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय से अपील की डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर संसद में बिल पास किया जाए और डॉक्टर में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वारदात को अंजाम देनेे वाले आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ कर उन्हें फांसी दी जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed