Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   organized; pledge taken to serve

Hisar News: गो ध्वज यात्रा निकाली, सेवा का लिया संकल्प

Mon, 16 Nov 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 16 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
organized; pledge taken to serve
शहर में गो ध्वज यात्रा के दौरान निकाली गई झांकियां। अमर उजाला
हिसार। गो सेवा हेल्पलाइन के तत्वावधान में शहर में गोवंश के संरक्षण और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गो ध्वज यात्रा निकाली गई। यह यात्रा धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में गोभक्तों और शहरवासियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ देवी भवन मंदिर से पूजा के साथ किया गया। इसके बाद यह यात्रा शहर के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और प्रमुख मार्गों से होते हुए उमा-मनोहर गो सेवा सदन पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया। यात्रा का मुख्य आकर्षण गोमाता के जीवन और सेवा को दर्शाती आकर्षक झांकियां रहीं।
विज्ञापन

---
भारतीय संस्कृति में गाय का स्थान सर्वोपरि
गो सेवा हेल्पलाइन के प्रधान सीताराम सिंगल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का स्थान सर्वोपरि है। गोमाता की सेवा करना मनुष्य का सबसे बड़ा और पवित्र कर्तव्य है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज के समय में गोवंश की स्थिति पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। लोगों को गायों की सुरक्षा, उनके स्वास्थ्य और सेवा के प्रति और अधिक गंभीर होने की जरूरत है। इसी मुख्य उद्देश्य के साथ इस जन-जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया है ताकि समाज में गोसेवा के प्रति प्रेरणा जागृत हो सके। यात्रा के समापन पर उमा-मनोहर गो सेवा सदन में सभी गोभक्तों ने गोवंश की सेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed