फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Orange and yellow heat alert issued for four days in Haryana

हरियाणा: चार दिनों तक भीषण गर्मी की चेतावनी, फरीदाबाद में पारा 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Tue, 10 May 2022 01:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 10 May 2022 01:26 AM IST
सार

हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में गर्मी व लू ने अपने प्रचंड तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में ऑरेंज तो उत्तरी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Orange and yellow heat alert issued for four days in Haryana
हरियाणा मौसम अपडेट / Haryana Weather Update - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पाकिस्तान के चोलिस्तान और राजस्थान के थार मरुस्थल से पश्चिमी हवाओं का सीधा रुख मैदानी इलाकों की तरफ होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में गर्मी व लू ने अपने प्रचंड तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में पारा एक बार फिर 45 पार कर गया है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक आने वाले चार-पांच दिनों तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ प्रचंड लू चलने व बीच बीच में तीव्र गति की धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब  सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पाकिस्तान के चोलिस्तान मरुस्थल और राजस्थान के थार मरुस्थल से पश्चिमी हवाओं का सीधा रुख मैदानी इलाकों की तरफ होने से राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अनेक स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ रही है।
विज्ञापन


हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी में गर्मी और लू अपने तीखे तेवर दिखा रही है। हालांकि हरियाणा के उत्तरी जिले अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र  व करनाल पर भीषण गर्मी और लू का कम प्रभाव है। इसका कारण यह है कि पंजाब हरियाणा के मध्य तिरछी एक टर्फ रेखा बनी हुई है, जिसके ऊपर वाले जिलों में पूर्वी नमी वाली पवनों की वजह से तापमान में कम उछाल देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अन्य जिलों पर सीधी पश्चिमी पवनों के प्रभाव से तापमान में बढ़ोतरी और लू चल रही है। एक-दो दिन में यह टर्फ रेखा हट जाएगी और संपूर्ण हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। भारतीय मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए 13 मई तक ऑरेंज अलर्ट और शेष हरियाणा के अधिकतर स्थानों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ रात के तापमान में लगातार उछाल जारी है। 

प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति

  • बौपानी फरीदाबाद             45.8
  • हिसार एएमएफयू              44.9
  • सिरसा एडब्ल्यूएस             44.8
  • नारनौल                           43.5
  • भिवानी                            43.2
  • सिरसा आईएएफ              42.9
  • फतेहाबाद                       42.1
  • गुरुग्राम                           41.4
  • रोहतक एडब्ल्यूएस           40.8
  • जींद                               40.1
  • सोनीपत                          38.4
  • कैथल                             37.6
  • अंबाला                           37.4
  • कुरुक्षेत्र                          37.1
  • यमुनानगर                      36.3
  • करनाल एनडीआरआई     35.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed