{"_id":"6253245a49d999249e0477f0","slug":"opium-smuggling-two-policemen-suspended-for-absconding-from-rajasthan-accused-hisar-news-hsr6288070189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम तस्करी : राजस्थान के आरोपी के फरार होने के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफीम तस्करी : राजस्थान के आरोपी के फरार होने के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। राजस्थान के जोधपुर एरिया से अफीम तस्करी मामले में पकड़े गए आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने दो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित किया है। इसके अलावा दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। शनिवार को आरोपी घेरवराम पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया था।
जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम को 5 अप्रैल को सूचना मिली थी कि बगला मार्ग से एक कार गुजरने वाली है और कार में दो व्यक्ति सवार है, उनके पास मादक पदार्थ है जिसकी वो तस्करी कर रहे है। वे फतेहाबाद एरिया में अफीम की सप्लाई देने जा रहे हैं। टीम सदस्य सरकारी गाड़ी में बगला मार्ग पर पहुंच गए और वहां नाकेबंदी की। पुलिस कर्मियों ने बगला की तरफ से आई एक कार को रुकवाया था और तलाशी ली तो कार के अदंर से 8 किलो 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस कर्मियों ने कार व नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर जोधपुर के घेवरराम व राकेश को पकड़कर सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को 6 अप्रैल को अदालत में पेश किया था। जहां से राकेश को जेल भेज दिया था और आरोपी घेवरराम को तीन दिन के रिमांड पर भेजा था। पूछताछ करने पर घेवरराम ने बताया था कि वह यह अफीम जोधपुर एरिया से खरीदकर लाया है। पुलिस की टीम रिमांड के दौरान आरोपी घेवरराम को साथ लेकर बताए गए स्थान पर गई थी। वह वहां पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में सदर थाना में तैनात एएसआई सुभाष और एएसआई चंद्रभान को निलंबित कर दिया है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।