फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Opium smuggler sentenced to 3 years imprisonment

Hisar News: अफीम तस्कर को सुनाई 3 साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Opium smuggler sentenced to 3 years imprisonment
हिसार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित सहरावत की अदालत ने अफीम तस्करी के मामले में चौथा मिल निवासी हरमन सिंह को 3 साल की सजा सुनाई है। सजा के अलावा 10 हजार रुपये जर्माना लगाया है। जुर्माना न देेने पर 2 माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने उसे 3 मई को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन


इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने 25 सितंबर 2019 को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। घटना वाले दिन पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम सरकारी गाड़ी में गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि चौथा मिल का हरमन सिंह अफीम की तस्करी करता है और वह कुछ देर बाद शहर की तरफ स्कूटी पर अफीम लेकर आएगा। टीम ने बगला मोड़ पर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक स्कूटी पर आया। पुलिस ने डीएसपी जोगिंद्र शर्मा की मौजूदगी में शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो पॉलिथीन से 450 ग्राम अफीम बरामद हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने 4 माह में पकड़े 34 अवैध हथियार और 48 आरोपी
हिसार। पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई करते हुए पिछले चार महीनों में 34 अवैध हथियार जब्त करते हुए 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में 39 अभियोग अंकित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पिछले चार महीनों में कार्रवाई करते हुए 34 अवैध हथियार जब्त कर 48 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में 39 अभियोग भी अंकित किए गए। अवैध हथियारों को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष कार्ययोजना तैयार कर उसे पूरा करने के लिए सभी प्रबंधक थाना, क्राइम यूनिट प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे। इसका परिणाम ये हुआ है कि पिछले चार माह में जिले भर में पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़ एवं रोकथाम के लिए कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने 34 अवैध पिस्तौल, 75 कारतूस, 5 मैगजीन और 2 बड़े चाकू बरामद किए। पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed