फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Only two public toilets in Hansi

Hisar News: हांसी में दो ही सार्वजनिक शौचालय, एक की हालत खस्ता

Sun, 12 Jan 2025 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 12 Jan 2025 04:48 AM IST
विज्ञापन
Only two public toilets in Hansi
हांसी में शहीद भगत सिंह पार्क के पास बना सार्वजनिक शौचालय। 
हांसी। नगर परिषद ने शहर के बाजारों में छह जगहों पर सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने की योजना करीब डेढ़ वर्ष पहले बनाई थी। लेकिन अभी तक केवल एक ही सार्वजनिक शौचालय बन पाया है। बाजारों में शौचालय न होने से खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

अभी बाजारों में दो सार्वजनिक शौचालय हैं। इसमें से एक नगर परिषद कार्यालय के बाहर है। लेकिन इसकी हालत खस्ता है। इस शौचालय की टोंटियां चोर उतारकर ले जा चुके हैं। यह शौचालय बाजार से थोड़ा दूरी पर भी है। इसके अलावा शहीद भगत सिंह चौक के पास सार्वजनिक शौचालय है। इसका निर्माण कार्य बीते दिनों ही पूरा हुआ है। लेकिन इसके बारे में अभी तक लोगों को जानकारी नहीं है। न ही इसके बाहर सार्वजनिक शौचालय का बोर्ड लगाया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में नगर परिषद के चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी ने छह जगहों पर शौचालय का निर्माण करवाने की योजना बनाई थी। इसके लिए जगह भी चिह्नित की थी। बीते वर्ष शहीद भगत सिंह चौक के समीप शौचालय का निर्माण करवाया गया। बाकी अन्य पांच शौचालय का निर्माण करवाने की योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजार में नहीं होती नियमित सफाई
बाजारों में सुबह-शाम सफाई नहीं होती। केवल सुबह के समय ही नगर परिषद के कर्मचारी सफाई के लिए आते हैं। वहीं शाम के समय दुकानदार दुकान बंद करते समय कचरा बाहर सड़कों पर डाल देते हैं। जिससे सुबह तक बाजारों की सड़कों पर कचरा फैला रहता है।


शाम के समय भी जरूरत है सफाई की : भाटिया
हमने सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की मांग की थी। लेकिन बाजार में कहीं कोई सरकारी जगह नहीं है। इसलिए नगर परिषद ने अपने कार्यालय के बाहर शौचालय बनाया है। बाजार में सुबह-शाम सफाई की जरूरत है। पहले टिप्पर रोज आता था, लेकिन अब नहीं आता। इसलिए दुकानदारों को कचरा बाहर फेंकना पड़ता है। टिप्पर आए तो कचरा उसमें डाल सकते हैं। जब नगर परिषद के कर्मचारी नहीं आते तो अपने स्तर पर सफाई करवाते हैं। - राकेश भाटिया, प्रधान, प्रताप बाजार एसोसिएशन




पांच अन्य जगहों पर सार्वजनिक शौचालय बनाने की योजना है। जल्द ही गांधी मार्केट के समीप शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा, फिर अन्य जगह भी शौचालय बनाए जाएंगे। - प्रवीन ऐलावादी, प्रधान, नगर परिषद, हांसी।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed