{"_id":"6a4d580dd45abb6b810a2386","slug":"online-applications-for-the-stenography-hindi-course-are-open-until-july-15-hisar-news-c-21-hsr1020-905502-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्टेनोग्राफी हिंदी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्टेनोग्राफी हिंदी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई तक
Wed, 08 Jul 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
हिसार। हिसार में सैनिक परिवार भवन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2026-27 के स्टेनोग्राफी हिंदी कोर्स के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन
किए जा सकते हैं। कोर्स में दाखिला हरियाणा के भूतपूर्व/सेवारत सैनिकों/युद्ध विधवाओं/भूतपूर्व अर्धसैनिकों/सेवारत अर्धसैनिक बलों के आश्रितों के लिए किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार https://admissions.itiharyana.gov.in/ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
सैनिक परिवार भवन राजकीय आईटीआई की प्रधानाचार्य राजरानी ने बताया कि यह कोर्स डीजीईटी श्रम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय स्तर का डिप्लोमा है। उन्होंने बताया कि सीटें रिक्त होने पर गैर सैनिक परिवार के विद्यार्थी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोर्स के लिए 24 सीटें हैं। स्टेनोग्राफी हिंदी के लिए योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक तथा न्यूनतम आयु 14 वर्ष है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9255217070 व 9466634466 पर संपर्क कर सकते हैं।