फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Online application under Agnipath Yojana till April 10

Hisar News: अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल तक

Tue, 18 Mar 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 18 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Online application under Agnipath Yojana till April 10
हिसार। अग्निपथ योजना वर्ष 2025-26 के तहत ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और जींद जिले के युवा आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 2 अग्निवीर श्रेणी में आवेदन करने का विकल्प दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार उनकी योग्यता के अनुसार 2 अग्निवीर श्रेणी के लिए आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर श्रेणी में प्राथमिकता विकल्प है, जिसको उम्मीदवार ने आवेदन करते समय चुनाव करना है। बशर्ते वे निर्धारित की गई सभी शर्तों को पूरा करते हों। भर्ती निदेशक ने कहा कि इच्छुक युवा ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़कर योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से अवश्य समझेंं। अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च से शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed