{"_id":"65e9f1f10edde8489b08d9a5","slug":"one-who-posted-obscene-photos-on-social-media-arrested-hisar-news-c-21-hsr1020-337010-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो पोस्ट करने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो पोस्ट करने वाला काबू
विज्ञापन
हिसार। साइबर थाना पुलिस ने एक महिला की फोटो को अश्लील फोटो में एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में आरोपी ढाणी फरसानी निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक फर्जी अकाउंट बनाकर महिला की फोटो को अश्लील फोटो में एडिट कर उसे सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट किया था। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल फोन बरामद किया है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
............................................
जमानत से फरार सजायाफ्ता को किया गिरफ्तार
हिसार। पुलिस की एबीवीटी ने आर्य नगर के पास से नशा तस्करी के मामले में जमानत से फरार सजायाफ्ता फतेहाबाद के कालेगढ़ निवासी जंगीर सिंह को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने 9 फरवरी 2002 को आर्य नगर के पास जीप से 10 बोरी से 400 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया था। पुलिस ने आरोपी विनोद, राजबीर और जंगीर सिंह को गिरफ्तार किया था। अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी। 5 साल को सजा उपरांत आरोपी जंगीर सिंह ने जमानत पर रिहा हुआ और फरार हो गया था।