फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One more accused arrested for tampering with family identity card

Hisar News: परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ी करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
One more accused arrested for tampering with family identity card
हिसार। परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बरवाला का रहने वाला अमित है। बुधवार को आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं तीन दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में विद्यार्थी या दुकानदार का ऑक्यूपेशन लेबर करने के बाद इस फैमिली आईडी पर लेबर कॉपी अप्लाई करते और उस फैमिली आईडी की लेबर कॉपी अप्रूवल के लिए अमित के पास भेजते थे। अमित उसे आगे भेजता था परिवार पहचान पत्र में विभाजन करने समेत कई कार्य शासन स्तर से प्रतिबंधित हैं। लेकिन उकलाना, बरवाला, नारनौंद व पड़ोसी जिला फतेहाबाद से जुड़े सीएससी संचालकों का एक गैंग सारे प्रतिबंधित कार्य महज दो से तीन हजार रुपये लेकर कर रहा था। एडीसी की जांच में मामला स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने सात संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न अभियोग में केस दर्ज किया था। इसमें से तीन आरोपियों कुंदनपुरा निवासी अमित, प्रभुवाला निवासी सुनील और प्रदीप को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed