{"_id":"5d448f478ebc3e6d063035e0","slug":"one-dead-one-injured-hisar-news-rtk5092026165","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी से भिड़ीं बाइक, बेटे की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी से भिड़ीं बाइक, बेटे की मौत, मां घायल
Sat, 03 Aug 2019 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलवंडी राणा के समीप गाय को बचाने के चक्कर में बाइक और गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के कारण बाइक सवार गंगवा गांव निवासी मां-बेटा घायल हो गए। मौके पर पहुंचे रोडवेज बस चालक ने सूरजभान और उसकी मां मेवा देवी को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां इलाज के दौरान सूरजभान ने वीरवार देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
चिकित्सकों द्वारा सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि सूरजभान फोटो स्टूडियो के साथ खेतीबाड़ी भी करता था। उसकी शादी फतेहाबाद के सांचला गांव निवासी निर्मला के साथ नौ साल पहले हुई थी। उसके दो लड़के हैं। वीरवार सुबह सूरजभान अपनी मां के साथ बाइक पर अपनी ससुराल गया था।
विज्ञापन
वहां से आते समय रास्तेे में तलवंडी राणा गांव के समीप सूरजभान की बाइक के आगे अचानक गाय आ गई। हादसे में सूरजभान व उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सूरजभान ने दम तोड़ दिया। उसकी मां मेवा देवी का इलाज चल रहा है।