{"_id":"63e82ab34049d143750c4ac4","slug":"one-accused-caught-with-4-kg-500-grams-of-ganja-hisar-news-c-21-hsr1020-53655-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: 4 किलो 500 ग्राम गांजा समेत एक आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: 4 किलो 500 ग्राम गांजा समेत एक आरोपी पकड़ा
Sun, 12 Feb 2023 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:24 AM IST
विज्ञापन
हिसार। जिले में नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस की वाहन चोरी निरोधक टीम ने मिर्जापुर मार्ग पर एक युवक को 4 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी मुकेश को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन चोरी निरोधक टीम को सूचना मिली, मिर्जापुर मार्ग पर एक युवक नशा बेचने की फिराक है। टीम मौके पर पहुंची और शक के आधार पर विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी मुकेश की तलाशी ली गई तो उसके पास से 4 किलोग्राम 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा का सेवन करता है। 20 दिन पहले 5 किलोग्राम गांजा एक युवक से लेकर आया था। इसमें से कुछ बेच दिया, कुछ का सेवन कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।