फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   On the second day of August, 10 districts of the state will receive rain, the weather will remain the same for two days

Hisar News: अगस्त के दूसरे दिन प्रदेश के 10 जिलों में बारिश, दो दिन ऐसा ही बना रहेगा मौसम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
On the second day of August, 10 districts of the state will receive rain, the weather will remain the same for two days
हिसार शाम के समय कुछ इस तरह से मौसम खुशनुमा हुआ। संवाद

विज्ञापन
हिसार। अगस्त महीने के दूसरे दिन भी प्रदेश के 10 जिलों में बारिश हुई। दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हिसार में सुबह के समय हल्की बारिश हुई।

पिछले तीन दिन से प्रदेश में लगातार बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई है। मानसून टर्फ के प्रभाव के चलते रविवार को हल्की बारिश के आसार है। 4 अगस्त से एक सप्ताह के लिए कुछ कुछ स्थानों पर खंडित बारिश होगी। हिसार, भिवानी, चरखी -दादरी, रोहतक, झज्जर, जींद, कैथल, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में बिखराव वाली हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार जुलाई महीने में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। अगस्त महीने की शुरुआत भी बारिश से हुई है। इस पूरे महीने में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। हिसार में शनिवार की सुबह काले बादल छाए रहे। सुबह करीब 4 बजे से सात बजे तक रूक रूक कर बूंदाबांदी होती रही। हिसार में 7.2 एमएम बारिश हुई। दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाएं चलने से संपूर्ण इलाके पर बादलों की आवाजाही बनी हुई है। तेज बारिश के बाद लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि एक चक्रवातीय सर्कुलेशन पंजाब और आसपास के क्षेत्र पर बनने से शनिवार मानसून टर्फ पंजाब के फिरोजपुर हरियाणा के अंबाला, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर गोरखपुर, बिहार के मुजफ्फरपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। आने वाले दो दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार बिखराव वाली हल्की बारिश गविधियों को दर्ज किया जाएगा। 4 अगस्त से मानसून टर्फ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों के तराई क्षेत्रों में पहुंच जाएंगी। इससे हरियाणा के उत्तरी जिलों में अच्छी बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है जबकि शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक खंड बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed