{"_id":"6a1495dbfdb4c8e81a038020","slug":"on-the-first-day-of-nautapa-sirsa-bhiwani-mahendragarh-and-rohtak-were-the-hottest-hisar-news-c-21-hsr1020-877709-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नौतपा के पहले दिन सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक सबसे अधिक तपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नौतपा के पहले दिन सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक सबसे अधिक तपे
विज्ञापन
हिसार। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण सोमवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादलवाही और धूल भरी हवाओं के चलते तापमान में थोड़ी सी गिरावट रही। नौतपा के पहले दिन सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक, अंबाला सबसे अधिक तपे। इन जिलों में तापमान सामान्य से 3 से लेकर 4.8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। सिरसा में सबसे अधिक 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा जिसमें सबसे अधिक तापमान दर्ज किया जाता है। नौतपा के 9 दिनों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान करती है। इस बार नौतपा के पहले दिन सोमवार को प्रदेश के पांच जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। 18 जिलों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते तापमान सामान्य के आसपास रहा। इन जिलों में धूल के गुबार से आसमान में छाए रहे जिस कारण रात का तापमान बढ़ गया।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 29 मई तक खुश्क रहने व बीच बीच में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा लू चलने की भी संभावना है। शुक्रवार 29 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। 29 मई रात से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
जिला अधिकतम तापमान
सिरसा-- -- 46.2
रोहतक-- -- 45.2
महेंद्रगढ़-- -44.2
जींद-- -- -- 43.8
अंबाला-- -- 43.6
हिसार-- -- 43.3
करनाल-- - 42.7
विज्ञापन
25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा जिसमें सबसे अधिक तापमान दर्ज किया जाता है। नौतपा के 9 दिनों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान करती है। इस बार नौतपा के पहले दिन सोमवार को प्रदेश के पांच जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। 18 जिलों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते तापमान सामान्य के आसपास रहा। इन जिलों में धूल के गुबार से आसमान में छाए रहे जिस कारण रात का तापमान बढ़ गया।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 29 मई तक खुश्क रहने व बीच बीच में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा लू चलने की भी संभावना है। शुक्रवार 29 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। 29 मई रात से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
जिला अधिकतम तापमान
सिरसा
रोहतक
महेंद्रगढ़
जींद
अंबाला
हिसार
करनाल