{"_id":"5e2c93158ebc3e4b5251ec17","slug":"on-republic-day-occassion-mahabir-stadium-divided-into-two-parts-hisar-news-rtk5391351142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस समारोह के लिए महाबीर स्टेडियम को दो सेक्टर में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए महाबीर स्टेडियम को दो सेक्टर में बांटा
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर महाबीर स्टेडियम में तैयार किया गया मंच।
- फोटो : Hisar
गणतंत्र दिवस पर महाबीर स्टेडियम में होने वाले समारोह को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर लिए हैं। एसपी शिवचरण ने बताया कि महाबीर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगी। इस दौरान परेड की कमांड डीएसपी जोगेंद्र शर्मा संभालेंगे। एसपी ने बताया कि जिला पुलिस की दो प्लाटून, हरियाणा सशस्त्र पुलिस की एक प्लाटून, हरियाणा गृह रक्षी की एक प्लाटून, एनसीसी कैडेट्स की छह प्लाटून व स्काउट कैडेट्स की दो प्लाटून परेड में भाग लेंगी।
एसपी ने बताया कि समारोह के दिन महाबीर स्टेडियम को दो भागों में विभाजित किया गया है। जिसमें सेक्टर-1 में महाबीर स्टेडियम के अंदर का समस्त भाग, जिसमें वीआईपी स्टेज व सभी द्वार शामिल हैं। सेक्टर-2 में महाबीर स्टेडियम का बाहर का हिस्सा, जिसमें मुख्य द्वार व वाहन पार्किंग को रखा गया है। उन्होंने बताया कि महाबीर स्टेडियम हिसार में आम जनता व कलाकारों के प्रवेश के लिए चार द्वार निश्चित किए गए हैं। प्रवेश द्वार 1 और 2 को मधुबन पार्क की तरफ से आमजन के लिए व प्रवेश द्वार 3 और 4 पंचायत भवन की ओर से महाबीर स्टेडियम से जोडे़ गए हैं।
यहां लगाए जाएंगे विशेष नाके
समारोह के मद्देनजर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं व गेस्ट हाउस के अलावा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की ओर से लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। यातायात सुचारु रूप से चलाने के लिए फव्वारा चौक, फ्लाई ओवरब्रिज व टी प्वाइंट महाबीर स्टेडियम तक, केनाल रेस्ट हाउस, मधुबन पार्क गेट के पास, टी प्वाइंट शर्मा अस्पताल के सामने, जिंदल टावर के पास और एचएयू गेट न. 1 के पास कुछ विशेष नाके लगाए जाएंगे।