{"_id":"5e4d8d6f8ebc3ef2a162b8b8","slug":"old-wire-changed-in-rajgarh-road-hisar-news-rtk543108481","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ रोड सब स्टेशन में पुरानी तारें बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ रोड सब स्टेशन में पुरानी तारें बदली
विज्ञापन
शहरवासियों को गर्मी में बिजली कटों से न जूझना पड़े, इसके लिए बिजली निगम प्रशासन ने बड़ा सुधार किया है। सिविल लाइन सब डिविजन की ओर से राजगढ़ रोड स्थित सब स्टेशन, जिंदल मेटल 33 केवी लाइन और राजगढ़ रोड 33 केवी लाइन की तारों को बदलकर उनकी क्षमता बढ़ाई है। इन तीनों सुधारात्मक कार्यों से शहर के 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
सुधार नंबर एक
राजगढ़ रोडू स्थित सब स्टेशन की 15 साल पुरानी तारों (कंडक्टर) को बदला जा रहा है। 70 प्रतिशत नई तारें लगाई जा चुकी है। इस बार लग रही तारों की क्षमता भी अधिक है। इस सब स्टेशन से 11 केवी के 18 फीडर निकलते हैं। इन फीडरों के जरिये 20 से 25 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति मिलती है। इस सब स्टेशन में दो लाइनें बीबीएमबी पावर हाउस से जबकि एक लाइन आर्यनगर पावर हाउस से आती हैं।
सुधार नंबर दो
जिंदल मेटल 33 केवी लाइन की छह किलोमीटर लंबी तारों को भी बदला जा रहा है। इस बार बड़े साइज की तारें लगाई गई हैं। जो अधिक लोड झेल सकती हैं। जिंदल फ्लाई ओवर से लेकर सेक्टर 9-11 तक का काम पूरा हो चुका है। इन लाइन से सात 11 केवी फीडर जुड़े हुए हैं, जिनसे 10 से 15 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
सुधार नंबर तीन
इसी तरह बीबीएमबी से आने वाली राजगढ़ रोड 33 केवी लाइन की भी पुरानी केबल को बदलने का काम जारी है। विशेष बात यह है कि यह सारा काम रात को होता है। उस दौरान 33 केवी सब स्टेशन को बंद रखा जाता है जबकि दूसरे पावर हाउस से उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जाती है। इस लाइन से 10 फीडर जुड़े हुए हैं, जिनसे भी 15 से 20 हजार उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचेगा।
राजगढ़ रोड सब स्टेशन, जिंदल मेटल व राजगढ़ रोड 33 केवी लाइन की पुरानी तारों को बदलने का काम चल रहा है। इस बार तारों की क्षमता को भी बढ़ाया गया है। इससे हमारी व्यवस्था और सुदृढ़ होगी, जिससे गर्मी में जंपर उड़ने या कंडक्टर टूटने की आशंका कम रहेगी।
राहुल सांगवान, एसडीओ, सिविल लाइन सब डिविजन।