फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   olampic 2020 hisar, 600 runer participate hisar

ओलंपिक 2020 की दौड़ में 600 में से सिर्फ 24 खिलाड़ी ही कर पाए क्वालीफाई

Sun, 27 Nov 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 27 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
olampic 2020 hisar, 600 runer participate hisar
olampic - फोटो : Bureau

ओलंपिक 2020 में दौड़ में पदक लाने के लिए गेल इंडिया लिमिटेड ने शनिवार को एचएयू के गिरी सेंटर में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया। ट्रायल में भाग लेने वाले करीब 600 खिलाड़ियों में से सिर्फ 24 खिलाड़ी ही अगले लेवल के लिए क्वालीफाई कर पाए। 29 राज्यों के सौ जिलों व केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित होने वाले सीजन 2 की ट्रायल की शुरुआत हिसार से की गई। गेल की कोऑपरेटिव सोसायटी, एनवाईसीएस के प्रोजेक्ट के तहत आयोजित किए गए ट्रायल में हिसार व आसपास जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल 11 से 14 व 15 से 17 साल के बच्चों के लिए आयोजित की गई, जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर दौड़ आयोजित की गई। ट्रायल में 300 के करीब लड़कियां भी शामिल रहीं। आयोजन सुबह 9 से शाम 4 बजे तक किया गया। क्वालीफाई आधार पर खिलाड़ियों को चुना गया।

विज्ञापन


15 करोड़ खर्च होंगे 9 खिलाड़ियों की ट्रेनिंग पर
दिल्ली से गिरी सेंटर पहुंचे सीनियर मैनेजर (सीएसआर) सुरेश चंद्र वर्मा ने बताया कि गेल द्वारा हिसार से शुरुआत की गई है। इसके बाद राज्य व राष्ट्रीय स्तर की ट्रायल आयोजित की जाएगी। ट्रायल में क्वालीफाई बच्चों को आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। अंतिम ट्रायल में बेस्ट 9 खिलाड़ियों को चुना जाएगा, जिनको ओलंपिक के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक व दो राष्ट्रीय स्तर के कैंप में भी प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। एथलीटों को जरूरी खेल सामान, डाइट, सप्लीमेंट समीक्षा, कोचिंग व ट्रेनिंग भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इन सब कार्यों के लिए इन खिलाड़ियों पर गेल द्वारा 15 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। प्रोजेक्ट में मेमर्स ऐंगलियन मेडल हंट कंपनी को बतौर तकनीकी सहयोगी के रूप में काम करेगी।
विज्ञापन


चयन कमेटी में पीटी ऊषा जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल
राष्ट्रीय स्तर के धावकों का चयन कमेटी द्वारा किया जाएगा। चयन कमेटी में पीटी उषा तथा राम की अध्यक्षता में चयन समिति बनाई गई है। समिति में ओलंपियन रचिता मिस्त्री, अनुराधा बिस्वाल, एशियाई व राष्ट्र मंडल खेलों की मेडलिस्ट कविता राउत व वी मुरलीधरन भी शामिल है। यह चयन समिति एथलीट के लिए प्रशिक्षण योजना चलाएगी। चयन के मौके पर राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा, संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता, एटीएस आयोग की चेयरमैन सुनीता दुग्गल, सीनियर मैनेजर (सीएसआर) सुरेश चंद्र वर्मा, संघ के सह प्रचार प्रचारक विजय कुमार, नेहरू युवा केंद्र के प्रभारी नरेंद्र यादव, राकेश गांधी सरपंच मंगाली, लीलू राम मंगाली झारा, हेमंत शर्मा, हरिओम नरेश शास्त्री, दीपक विकास मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed