फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Officials, take the black spot improvement and stop illegal tree cutting seriously, the Deputy Commissioner warned officials during the district-level road safety committee meeting.

Hisar News: ब्लैक स्पॉट सुधारने और अवैध कट बंद करने को गंभीरता से लें अधिकारी, उपायुक्त ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को चेताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Officials, take the black spot improvement and stop illegal tree cutting seriously, the Deputy Commissioner warned officials during the district-level road safety committee meeting.
बैठक को संबो​धित करते डीसी अनीश यादव। 
हिसार। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए उपायुक्त अनीश यादव ने अधिकारियों को जिले में ब्लैक स्पॉट सुधारने और अवैध कट बंद करने के आदेशों को गंभीरता से लेने को कहा है। उपायुक्त ने मंगलवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अफसरों को साफ चेताया कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सड़क हादसों की समीक्षा की और एक्शन टेकन रिपोर्ट के लिए काफी गंभीर नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय में रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि समिति की अनुशंसाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने हाइवे पर दुर्घटना संभावित स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने, अवैध कट बंद करने सहित अन्य सुरक्षा उपायों पर गंभीरता से कार्य करने की हिदायत दी। इसके साथ ही हिट एंड रन के मामलों में त्वरित व सख्त फैसले लेने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि समिति द्वारा पास एजेंडे पर गंभीरता से कार्य करें और जहां भी कमी नजर आए, उसे तुरंत दुरुस्त कराया जाए।
विज्ञापन

-------------------
सड़क हादसों में एक माह में 20 लोगों की मौत
बैठक में पिछले महीने हुई सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त को बताया गया कि गत माह सड़क दुर्घटनाओं में 20 लोगों की मौत हुई है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाएं नहीं होनी चाहिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, एसडीएम ज्योति मित्तल, डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल, राजेश खोथ व विकास यादव, आरटीए संजय बिश्नोई आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed