{"_id":"0f4827e537193a1ca9389b70217f4350","slug":"officers-of-bijli-nigam-will-responsibal-of-sub-division-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिजली अधिकारी संभालेंगे सब डिविजन की जिम्मेवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिजली अधिकारी संभालेंगे सब डिविजन की जिम्मेवारी
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sat, 08 Aug 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के फील्ड ऑफिसों में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसलिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की मैनेजमेंट ने एक्सईएन से लेकर डायरेक्टर तक को एक से लेकर चार सब डिविजन गोद देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
पहले सरकार ने विधायकों को ग्रामीण फीडर गोद दिए थे, अब ये अधिकारी पूरे सब डिविजन की जिम्मेवारी संभालेंगे। संबंधित अधिकारी गोद लिए सब डिविजन की हर रोज रिपोर्ट लेंगे, जबकि महीने में एक दिन विजिट करने भी जाएंगे। गोद दी गई सब डिविजन के हालात सुधारने की जिम्मेवारी अब इन्हीं अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
कामकाज में लाएंगे सुधार
विज्ञापन
उक्त अधिकारियों को अपने गोद लिए गए सब डिविजन के कामकाज में सुधार लाना होगा। प्रतिदिन सब डिविजन के कार्यों की समीक्षा करनी होगी। समय-समय पर निगम की ओर से जारी की गई हिदायतों का सही पालन करवाना होगा। साथ ही राजस्व लॉस को कम करना होगा।
इसके अलावा लाइन लॉस कम करने, मीटरों को घरों से बाहर लगवाने, डिफॉल्टरों से बिल भरवाने के कार्यों को गति प्रदान करनी होगी।
बिजली निगम की मैनेजमेंट की ओर से एक्सईएन और उससे ऊपर की रैंक के अधिकारियों को सब डिविजन गोद दिए गए हैं। इन सब डिविजनों के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करने के साथ संबंधित अधिकारी को महीने में एक दिन विजिट भी करनी होगी।
- रवि ठकराल, चीफ कम्युनिकेशन ऑफिसर, डीएचबीवीएन